जांजगीर-चांपा जिले में चलती वैगेनार कार में अचानक आग लग गई। हादसे में कार सवार ड्राइवर बाल-बाल बचा। कार के इंजन से धुआं निकलता देख चालक निकल गया। देखते ही कार आग की लपेट में आ गया है। घटना पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम भदरा मुख्य मार्ग की है। मिली जानकारी अनुसार, मेहंदी गांव निवासी की है, जिसमें चालक कार वैगेनार से कोरबा गया हुआ था। कोरबा से वह वापस अपने घर आ रहा था, तभी देर शाम रात 7.50 बजे भदरा गांव के मुख्य मार्ग पर पहुंचा था कि अचानक कार के इंजन से धुआं निकलने लगा।
इसके बाद ड्राइवर किसी तरह से कार को सड़क के किनारे खड़ा कर उतर गया। इसी वक्त कार के इंजन में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें कार में फैल गईं, जिससे कार धू-धू कर जलने लगी। घटना की जानकारी पामगढ़ पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और किसी तरह से आग को बुझाने में सफल रहे। कार जलकर खाक हो गई। बताया जा रहा है कि इंजन ज्यादा गर्म होने के कारण से यह हादसा हुआ है।
मुंगेली. मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के प्रति जिला प्रशासन…
चांपा । नगर के सीताराम गली के समीप रेलवे ट्रैक पार करते समय एक महिला…
रायपुर। राजधानी रायपुर में नगर निगम जोन क्रमांक-9 की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई को लेकर विवाद…
बिलासपुर. बिलासपुर के कारगी रोड रेलवे स्टेशन में सोमवार को मालगाड़ी डिरेलमेंट की घटना में…
पेंड्रा। बिलासपुर रेल मंडल अंतर्गत टेंगनमाढ़ा रेलवे स्टेशन के मुख्य ट्रैक पर मंगलवार रात दर्दनाक…
रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा में नक्सलवाद की समाप्ति की दिशा में केंद्र सरकार के सहयोग के…