CG : करंट की चपेट में आने से महिला की मौत

जांजगीर-चांपा में कूलर के करंट की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला कूलर बंद करने बटन दबा रही थी, तभी करंट की चपेट में आ गया। पूरा मामला अकलतरा थाना के पोड़ीदलहा गांव का है। मिली जानकारी के मुताबिक महिला शशि साहू 32 वर्ष की मौत हुई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। \ बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह शशि साहू (32) सुबह करीबन 7 बजे घर में चल रहे कूलर को बंद करने गई हुई थी। कूलर को बंद करने के दौरान महिला बेहोश होकर गिरी, तो दोबारा नहीं उठी। \ परिजनों ने उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे हुए थे। जहां डॉक्टर ने जांच बाद मृत घोषित किया है। घटना की जानकारी अकलतरा थाना में दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

See also  राजनांदगांव : बीमारी के सीजन में राहत देने पंजीयन काउंटर पर स्टाफ बढ़ाने की जरूरत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *