कोरबा जिले में झाड़ फूंक करने आए बैगा की नहाने के दौरान तालाब में डूबने से मौत हो गई। नगर सेना की रेस्क्यू टीम ने घंटों मशक्कत के बाद जलकुंभी में फंसे शव को बाहर निकाल लिया है। घटना सीएसईबी चौकी क्षेत्र के चारपारा कोहड़िया की है। जानकारी के मुताबिक, लेमरू निवासी इतवार सिंह मरकाम (47) कोहड़िया के जनक राम यादव के घर कुछ दिन पहले झाड़ फूंक करने आया था। पूजा पाठ करने से पहले वो नहाने के लिए दो लोगों के साथ तालाब में गया। छलांग लगाने के बाद बैगा दोबारा बाहर नहीं आया। उसके साथ गए लोगों ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी गई। इसकी सूचना पुलिस को मिलने पर सीएसईबी चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची। नगर सेना के रेस्क्यू टीम ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चल पा रहा था। बांस की लड़की से जलकुंभी में तलाश करने पर शव वहां फंसा मिला। तालाब के अंदर जलकुंभी में फंसने के चलते बैगा की मौत हुई है।
उज्जैन / भोपाल मध्यप्रदेश के उज्जैन में MBBS की पढ़ाई कर रही एक छात्रा का…
नव्य, दिव्य और भव्य सिंहस्थ के लिए तेजी से चल रही हमारी तैयारी : मुख्यमंत्री…
रायपुर छत्तीसगढ़ में अब स्थानीय स्तर पर तैयार होने वाली क्राफ्ट बीयर का दौर शुरू…
रायपुर : पुनर्वासित युवाओं से मिले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप…
मेड़ पर लगाए थे कुछ पौधे... आज हर साल 2.5 लाख की कमाई रायगढ़ के…
रायपुर : किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्री शर्मा ने…