मुख्यमंत्री डॉ. यादव कराहल से करेंगे 36 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों को 115 करोड़ बोनस राशि का वितरण

श्योपुर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 22 अगस्त को श्योपुर जिले के आदिवासी विकासखण्ड मुख्यालय कराहल में मॉडल स्कूल परिसर में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम से 36 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों को वर्ष 2023 के तेदूपत्ता संग्रहण के लाभांश 115 करोड़ बोनस राशि का वितरण करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. यादव विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

ग्वालियर एवं शिवपुरी वनवृतो के श्योपुर वन मंडल सहित कुल 6 वन मंडलो की 89 लघु वनोपज समितियों के 52 हजार 305 संग्राहकों को बोनस राशि का वितरण किया जायेगा।

उल्लेखनीय है कि श्योपुर जिले में जिला लघु वनोजन सहकारी यूनियन मर्यादित श्योपुर अंतर्गत श्योपुर, नयागांव, हीरापुर, डोब, पिपरानी, रतोदन, पहेला, ओछापुरा, कराहल, पतरवाड़ा, खिरखिरी, सेंसईपुरा, गोरस, वीरपुर, विजयपुर एवं गसवानी कुल 16 लघु वनोपज सहकारी समितियां संचालित हैं। इनमें 12 हजार 849 तेदूपत्ता संग्राहक जुडे हुए हैं। पिछले वर्ष तेदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य 22 हजार 490 मानक बोरा था। वर्ष 2023 में तेदूपत्ता संग्रहण की 1 हजार की गड्डी की दर 3 हजार रूपये निर्धारित थी। वर्ष 2024 में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तेंदूपत्ता संग्रहण की दर 3 हजार रूपये से बढाकर 4 हजार रूपये प्रति मानक बोरा कर दी है।

कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, श्योपुर-मुरैना लोकसभा क्षेत्र के सांसद शिवमंगल सिंह तोमर, जिले के प्रभारी मंत्री तथा नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला, वन एवं पर्यावरण मंत्री रामनिवास रावत, कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना, राज्य मंत्री वन एवं पर्यावरण दिलीप अहिरवार उपस्थित रहेंगे।

विकास कार्यों का होगा लोकार्पण एवं शिलान्यास

मुख्यमंत्री डॉ. यादव कार्यक्रम के दौरान 21 करोड़ 28 लाख रूपये की लागत से निर्मित 13 विकास कार्यो का लोकार्पा भी करेंगे। जिसमें 22 लाख की लागत से निर्मित कार्यालय वन परिक्षेत्राधिकारी बुढेरा, 48-48 लाख की लागत से बुढेरा एवं कराहल में निर्मित लाईन क्वार्टर, 4 करोड़ 5 लाख की लागत से निर्मित गुरनावदा नलजल योजना कार्य, 1 करोड़ 23 लाख की लागत से निर्मित मठेपुरा नलजल योजना कार्य, 1 करोड़ की लागत से निर्मित माखनाखेड़ली नलजल योजना, 99 लाख की लागत से निर्मित मेहरवानी नल-जल योजना, 40 लाख की लागत से निर्मित बांकुरी नलजल योजना, 40 लाख की लागत से निर्मित पदमपुरा नल-जल योजना, 69 लाख की लागत से निर्मित इचनाखेड़ली नलजल योजना तथा 3.78 करोड़ की लागत से ग्राम बरगवा, गिरधरपुर एवं खिरखिरी में निर्मित उच्चतर माध्यमिक विद्यालयो में 10 अतिरिक्त कक्षों का निर्माण कार्य शामिल है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव विजयपुर क्षेत्र अंतर्गत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में जिले की 63 ग्राम पंचायतो के 80 ग्रामों में 16 करोड़ लागत के 188 निर्माण कार्यो का शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही 30 लाख रूपये की लागत से श्योपुर शहर के वार्ड क्रमांक 20 स्थित संत रैदास (रेगर) घाट के सौन्दर्यीकरण कार्य तथा 9 लाख रूपये की लागत से श्योपुर में पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. चौधरी चरण सिंह जी की प्रतिमा स्थापना एवं पेडस्टल निर्माण कार्य का शिलान्यास किया जायेगा।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक सहभागिता को मिलेगा बढ़ावा

युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक सहभागिता को मिलेगा बढ़ावा

रायपुर स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, अंबिकापुर (सरगुजा) और मुहिम फाउंडेशन फॉर पार्टिसिपेटरी…

2 hours ago
यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात

यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात

रायपुर, यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री  ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात…

2 hours ago
वैज्ञानिक पशुपालन प्रशिक्षण से सशक्त बनेंगी पशु सखियाँ

वैज्ञानिक पशुपालन प्रशिक्षण से सशक्त बनेंगी पशु सखियाँ

रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत जशपुर जिले में पशु सखियों को…

2 hours ago
सड़क नहीं बनी तो गड्ढों में उगा दी धान, सूरजपुर में ग्रामीणों का अनोखा विरोध प्रदर्शन

सड़क नहीं बनी तो गड्ढों में उगा दी धान, सूरजपुर में ग्रामीणों का अनोखा विरोध प्रदर्शन

बिश्रामपुर नगर से लगे सरस्वतीपुर-रामनगर-सूरजपुर मार्ग की बदहाल स्थिति से परेशान ग्रामीणों का सब्र आखिरकार…

3 hours ago
माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

रायपुर माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल पर्यटन, संस्कृति,…

3 hours ago
मध्यप्रदेश की धरती पर निवेशकों का स्वागत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश की धरती पर निवेशकों का स्वागत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश प्रत्येक क्षेत्र में निरंतर प्रगति…

3 hours ago