छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ को आज मिलेगी दूसरी ‘वंदे भारत’ की सौगात, पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी…

रायपुर. छत्तीसगढ़ को आज दूसरी वन्दे भारत ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के जरिये वन्दे भारत को हरि झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव भी वर्चुअली कार्यक्रम में होंगे शामिल. साथ ही राज्यपाल रमेन डेका, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल और विधायक भी कार्यक्रम में होंगे शामिल. बता दें, प्रदेश की दूसरी वन्दे भारत ट्रेन आज शाम 4:15 बजे रायपुर रेलवे स्टेशन से रवाना होगी. इसके लिए रेलवे ने तैयारियां तेज कर दी है. रेल मंडल के सीनियर DCM अवधेश त्रिवेदी ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 3 बजे से होगी, जिसके लिए सारी तैयारियां चल रही है. कार्यक्रम में सामाजिक संगठन, NSS, किन्नर समाज, वृद्ध आश्रम और जनप्रतिनिधि शामिल होंगे. DCM अवधेश त्रिवेदी ने बताया कि रायपुर से विशाखापटनम की दूरी यात्री 11 घंटों में तय करते थे, जो अब वन्दे भारत से सिर्फ 8 घंटे में पूरी कर पायेंगे. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस दुर्ग से विशाखापट्टनम तक के लिए पटरी पर दौड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है. छत्तीसगढ़ से इस रूट में जाने वालो की संख्या भी काफी ज्यादा है, इसलिए इससे लोग भी काफी खुश हैं. बता दें, 11 दिसंबर 2022 को बिलासपुर से नागपुर के लिये पहली वन्दे भारत की शुरुआत हुई थी.

kgnews

Recent Posts

अंतरिक्ष की ओर बढ़े रायपुर की बेटी के कदम, गौरवान्वित हुआ छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय

अंतरिक्ष की ओर बढ़े रायपुर की बेटी के कदम, गौरवान्वित हुआ छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय

रायपुर मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय ShakthiSAT Mission के लिए चयनित रायपुर की प्रतिभाशाली छात्रा…

2 hours ago
भोपाल में वर्ष 2027 में होगी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल में वर्ष 2027 में होगी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि लघु उद्योगों को बढ़ावा देने में…

2 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हिल स्टेशन कुकरू में लगाई रात्रि चौपाल, ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हिल स्टेशन कुकरू में लगाई रात्रि चौपाल, ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को बैतूल के प्रसिद्ध हिल स्टेशन कुकरू में…

3 hours ago
खेत में करंट लगने से किसान की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

खेत में करंट लगने से किसान की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

रायपुर  दुर्ग जिले के अंडा थाना क्षेत्र के ग्राम चिंगरी निवासी 60 वर्षीय किसान बिरेन्द्र…

3 hours ago
मैहर बैंड भारत सरकार की राष्ट्रीय अमूर्त सांस्कृतिक विरासत में सम्मिलित

मैहर बैंड भारत सरकार की राष्ट्रीय अमूर्त सांस्कृतिक विरासत में सम्मिलित

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की गहरी सांस्कृतिक अभिरुचि और प्रदेश की अनमोल धरोहरों को…

3 hours ago
संभाग स्तरीय रोजगार मेले में युवाओं का बढ़ाया उत्साह, मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— प्रतिभा और कौशल को मिलेगा बेहतर अवसर

संभाग स्तरीय रोजगार मेले में युवाओं का बढ़ाया उत्साह, मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— प्रतिभा और कौशल को मिलेगा बेहतर अवसर

रायपुर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने शनिवार को अंबिकापुर स्थित शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय…

3 hours ago