जगदलपुर. नगरनार प्लांट से एचआर क्वाइल लेकर जा रही एक ट्रेन पटरी से उतर गई, जिससे नगरनार के पास वाई-जंक्शन पर दो लोडेड एचआर कॉइल वैगन पटरी से उतर गए. इस घटना से क्षेत्र में आवागमन बाधित रहा. घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे ने एमएफडी की टीम को मौके पर भेजा. करीब 10 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रविवार तक रेलवे ट्रैक की मरम्मत का काम पूरा किया गया और वैगन को फिर से पटरी पर लाया गया. वहीं ट्रेनों का संचालन भी सामान्य हो गया है. इस पूरे कार्य में 30 लोगों की टीम रातभर काम करती रही. 21 घंटे बाद ट्रैक को क्लियर कर दिया गया. घटना में हुए खर्च का भुगतान एनएमडीसी स्टील लिमिटेड की ओर से किया जाएगा.
रायपुर मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय ShakthiSAT Mission के लिए चयनित रायपुर की प्रतिभाशाली छात्रा…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि लघु उद्योगों को बढ़ावा देने में…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को बैतूल के प्रसिद्ध हिल स्टेशन कुकरू में…
रायपुर दुर्ग जिले के अंडा थाना क्षेत्र के ग्राम चिंगरी निवासी 60 वर्षीय किसान बिरेन्द्र…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की गहरी सांस्कृतिक अभिरुचि और प्रदेश की अनमोल धरोहरों को…
रायपुर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने शनिवार को अंबिकापुर स्थित शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय…