उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने केंद्रीय जल संसाधन मंत्री श्री पाटिल से की सौजन्य भेंट

भोपाल
उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने नई दिल्ली में केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्री श्री सी. आर. पाटिल से सौजन्य भेंट की। उन्होंने केंद्रीय मंत्री श्री पाटिल से रीवा में सिंचाई सुविधाओं के उन्नयन के लिये बाणसागर परियोजना के अंतर्गत बहुती परियोजना के 85,000 हेक्टेयर क्षेत्र को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कमाण्ड क्षेत्र विकास एवं जल प्रबंधन (CADWM) योजना की स्वीकृति का अनुरोध किया।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि मध्यप्रदेश के कई जिलों को इस योजना से लाभ प्राप्त हुआ है, जिससे सिंचाई क्षेत्र की आधारभूत संरचना सुदृढ़ हुई है। उन्होंने रीवा की भौगोलिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए इस योजना की स्वीकृति को अत्यावश्यक बताया, जिससे जिले के किसानों को पर्याप्त सिंचाई सुविधाएं मिल सकें और कृषि उत्पादन में वृद्धि हो सके।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि यह परियोजना विंध्य क्षेत्र के वृहद विकास एवं प्रगति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इनकी स्वीकृति से जनकांक्षा की पूर्ति होगी। उन्होंने राज्य के विकास में केंद्र सरकार के सतत सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और योजना को शीघ्र स्वीकृत करने का आग्रह किया।

See also  12 घंटे में बुकिंग रद्द करने पर भी नहीं लौटाए पैसे, लिवस्पेस पर ₹15 हजार का हर्जाना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *