राजनांदगांव। बाल दिवस के अवसर पर संस्कार सिटी इंटरनेशनल स्कूल ने बच्चों की खुशियों और उत्साह को मनाने के लिए एक भव्य बाल मेला आयोजित किया। इस विशेष आयोजन ने न केवल बच्चों के चेहरे पर मुस्कान बिखेरी, बल्कि उनके अभिभावकों को भी आनंदित किया।
इस मेले में कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन स्टॉल्स पर प्रस्तुत किए। स्टॉल्स में गुपचुप, भेल, चाट, पावभाजी, मैगी, आइसक्रीम, बोन्डा, बडा, चॉय, कॉफी, कोल्ड ड्रिंक्स, मंचूरियन, पास्ता, स्प्राउट्स और स्वीट कॉर्न जैसे विविध विकल्प शामिल थे। इन स्वादिष्ट पकवानों ने मेले में आए बच्चों और अभिभावकों को आकर्षित किया, और सभी ने इनका भरपूर आनंद लिया।
बाल मेले में बच्चों के मनोरंजन के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी, इसमें टैम्पूलिन, जम्पिंग बलून और विभिन्न प्रकार के झूले शामिल थे, जो बच्चों के चेहरे पर खुशी और उत्साह लाने में सफल रहे। बच्चों ने इन गतिविधियों में भाग लेकर न केवल आनंद लिया, बल्कि अपनी ऊर्जा को भी सही दिशा में लगाया। इसके साथ ही, संगीतमय आरकेस्ट्रा का आयोजन भी किया गया, जिसने पूरे माहौल को संगीत और मस्ती से भर दिया।
इस अवसर पर बच्चों के लिए विशेष रूप से स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था की गई थी, जिससे उन्होंने भरपूर आनंद लिया। मेले में संस्था के अध्यक्ष ललित अग्रवाल और सचिव अतुल देशलहरा अपने परिवार के साथ उपस्थित रहे और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। शाला की प्राचार्या रेखा तिवारी के मार्गदर्शन में इस आयोजन को सफलता मिली, जिसमें बच्चों और अभिभावकों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा गया।
कार्यक्रम के दौरान सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं के दिशा-निर्देशों का पालन किया गया, जिसके परिणाम स्वरूप बाल मेला पूरे हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस आयोजन ने न केवल बच्चों के लिए एक यादगार अनुभव प्रदान किया, बल्कि विद्यालय के सामूहिक प्रयासों को भी उजागर किया। इस बाल मेला के आयोजन में विद्यालय के प्रशासक विकास जोशी का विशेष योगदान रहा।
Primary Category
If the post has multiple categories, the one selected here will be used for settings and it appears in the category labels.
Custom Title
This title will appear on the single post page instead of the original post title.
Trending Post
Post Views
Disable
Standard
Image
Video
Audio
Slider
MapShow the featured image
Review Box Position
Focus keyphraseHelp on choosing the perfect focus keyphrase(Opens in a new browser tab)
Determine how your post should look in the search results.Preview as:Mobile resultDesktop result
Url preview:

www.kadwaghut.com ›
SEO title preview:
राजनांदगांव : संस्कार सिटी इंटरनेशनल स्कूल …
Meta description preview:
Nov 15, 2024 - Please provide a meta description by editing the snippet below. If you don’t, Google will try to find a relevant part of your post to show in the search results.
SEO title
Title Page Separator Site title
Slug
Meta description
Show sharing buttons. Disable CacheDisable Image LazyloadDisable VPIViewport ImagesViewport Images – Mobile
Learn More Send notification on post publish
Customize notification content Enter sub title here
रायपुर मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय ShakthiSAT Mission के लिए चयनित रायपुर की प्रतिभाशाली छात्रा…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि लघु उद्योगों को बढ़ावा देने में…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को बैतूल के प्रसिद्ध हिल स्टेशन कुकरू में…
रायपुर दुर्ग जिले के अंडा थाना क्षेत्र के ग्राम चिंगरी निवासी 60 वर्षीय किसान बिरेन्द्र…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की गहरी सांस्कृतिक अभिरुचि और प्रदेश की अनमोल धरोहरों को…
रायपुर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने शनिवार को अंबिकापुर स्थित शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय…