छत्तीसगढ़

CG : कमार परिवारों का पक्के आवास का सपना हो रहा पूरा

रायपुर,

छत्तीसगढ़ में पी.एम. जनमन योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजातियों तक तेजी से बुनियादी सुविधाएं पहुंच रही है। जनजाति गौरव दिवस के मौके पर नया घर मिलने पर विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग से ताल्लुक रखने वाली श्रीमती भगवंतीन कमार बहुत खुश है। आज उनका पक्के घर का सपना पूरा हुआ। राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने आज उन्हें गृह प्रवेश कराया।

जनजाति गौरव दिवस के मौके पर भगवंतीन कमार ने घास-फूस की झोपड़ी की जगह पक्का घर मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार जताया। राजस्व मंत्री और जिले प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा ने मसानडबरा के कमार बस्ती पहुंचे थे। उन्होंने वहां पी.एम. जनमन योजना के तहत बनाये जा रहे आवासों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को जल्द आवास पूर्ण कराने के निर्देश दिये।  

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने वहां कमार परिवारों से भी चर्चा की और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जनजाति परिवारों को मुख्य धारा मे जोड़ने के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे है। पिछड़ी जनजातियों की बस्तियों में मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ विभिन्न योजनाओं का भी लाभ दिलाया जा रहा है। इस मौके पर विधायक पिंकी शिवराज शाह भी उपस्थित थी।

गौरतलब है कि विशेष जनजाति परिवारों को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए चलाई जा रही पी.एम. जनमन में पक्का आवास, सड़क, बिजली, नल जैसी बुनियादी सुविधायें उपलब्ध कराई जा रही है। ग्राम मसानडबरा में पी.एम. जनमन योजना के तहत कमार परिवारों के लिए 31 आवासों की स्वीकृति दी गई है।

kgnews

Recent Posts

अंतरिक्ष की ओर बढ़े रायपुर की बेटी के कदम, गौरवान्वित हुआ छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय

अंतरिक्ष की ओर बढ़े रायपुर की बेटी के कदम, गौरवान्वित हुआ छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय

रायपुर मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय ShakthiSAT Mission के लिए चयनित रायपुर की प्रतिभाशाली छात्रा…

3 hours ago
भोपाल में वर्ष 2027 में होगी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल में वर्ष 2027 में होगी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि लघु उद्योगों को बढ़ावा देने में…

3 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हिल स्टेशन कुकरू में लगाई रात्रि चौपाल, ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हिल स्टेशन कुकरू में लगाई रात्रि चौपाल, ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को बैतूल के प्रसिद्ध हिल स्टेशन कुकरू में…

4 hours ago
खेत में करंट लगने से किसान की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

खेत में करंट लगने से किसान की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

रायपुर  दुर्ग जिले के अंडा थाना क्षेत्र के ग्राम चिंगरी निवासी 60 वर्षीय किसान बिरेन्द्र…

4 hours ago
मैहर बैंड भारत सरकार की राष्ट्रीय अमूर्त सांस्कृतिक विरासत में सम्मिलित

मैहर बैंड भारत सरकार की राष्ट्रीय अमूर्त सांस्कृतिक विरासत में सम्मिलित

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की गहरी सांस्कृतिक अभिरुचि और प्रदेश की अनमोल धरोहरों को…

4 hours ago
संभाग स्तरीय रोजगार मेले में युवाओं का बढ़ाया उत्साह, मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— प्रतिभा और कौशल को मिलेगा बेहतर अवसर

संभाग स्तरीय रोजगार मेले में युवाओं का बढ़ाया उत्साह, मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— प्रतिभा और कौशल को मिलेगा बेहतर अवसर

रायपुर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने शनिवार को अंबिकापुर स्थित शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय…

4 hours ago