भिंड
सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत वाटर वक्स पर गली में कचरा डालने विवाद पर एक युवक ने मंदिर से लौट रहे किराना व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी, जिससे व्यापारी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपित बंदूक लहराते हुए मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही कोतवाली, देहात और बरोही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना मंगलवार सुबह सवा सात बजे की है।
जानकारी के अनुसार वाटर वक्स निवासी 45 वर्षीय परमाल सिंह पुत्र मुन्ना सिंह भदोरिया की मोहल्ले में आदर्श किराना स्टोर के नाम से दुकान चलाते थे। परमाल सिंह के घर के पीछे अभिषेक सिंह उर्फ छोटू सिंह पुत्र जितेंद्र सिंह भदोरिया रहते हैं। अभिषेक के घर के लिए जाने के लिए पांच फीट की गली है। इस गली में परमाल के घर के लोग कचरा डालते हैं। इस बात को लेकर दोनों में तीन साल से विवाद चला आ रहा है। बताया जाता है कि सोमवार रात भी दोनों में विवाद हुआ था। तब डायल 100 भी मौके पर पहुंची थी। रात में अभिषेक ग्वालियर चला गया था।
मंगलवार सुबह अभिषेक ग्वालियर से भिंड आया। परमाल जब मंदिर से वापस घर लौट रहे थे, तभी अभिषेक से सामना हो गया और अभिषेक ने 315 बोर की लाइसेंसी बंदूक से परमाल सिंह को गोली मार दी। परमाल के सड़क पर गिरते ही आरोपित बंदूक लहराते हुए मौके से फरार हो गया। स्वजन गंभीर हालत में परमाल सिंह को जिला अस्पताल लेकर आए। यहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली टीआइ प्रवीण चौहान, देहात टीआइ मुकेश शाक्य और बरोही थाना प्रभारी अतुल भदोरिया मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।
करंट लगने से युवक की मौत
देहात थाना अंतर्गत उदोतपुरा की मडैया में करंट लगने से युवक की माैत हो गई। पुलिस के मुताबिक रामकिशोर निवासी उदोतपुरा की मडैया खेत पर काम कर रहे थे। इसी दौरान उसे करंट लग गया। जिससे रामकिशोर की माैत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
युवक के साथ खड़े पिता-पुत्र को पीटा
मेहगांव थाना अंतर्गत भोपतपुरा गांव में दो लोगों ने एक युवक की मारपीट कर दी। पुलिस के मुताबिक अरविंद पुत्र रामनरेश बौहरे निवासी भोपतपुरा ने बताया कि विवाद के चलते उनके साथ सुनील उपाध्याय और गुट्टोली उपाध्याय निवासी भोपतपुरा ने मारपीट कर दी। कोतवाली क्षेत्र के इंदिरा नगर निवासी पूजा पत्नी धारासिंह आदिवासी ने बताया कि उनके साथ अमित आदिवासी, सनी आदिवासी और छुट्टन आदिवासी निवासी इंद्रानगर ने मारपीट कर दी। गोविंद नगर निवासी मनीष पुत्र रामू श्रीवास ने बताया कि उनके साथ पंचम सिंह भदौरिया जामपुरा ने मारपीट कर दी। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
कोण्डागांव । जिले के बड़ेराजपुर विकासखंड के ग्राम पिटेचुवा के प्रगतिशील किसान दुखा राम मरकाम…
दंतेवाड़ा। जिला कार्यालय में कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव की अध्यक्षता में राहत एवं पुनर्वास, सड़क…
विशेष पिछड़ी जनजातियों के बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता दें- राज्यपाल डेका रायपुर, राज्यपाल रमेन…
कोण्डागांव । मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (पूर्व में पं. जवाहर लाल…
रायपुर । प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के सुरक्षा प्रभाग द्वारा यातायात पुलिस के जवानों…
भिलाईनगर । नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देशानुसार जोन-2 वैशाली…