मोहला । जिले के धान खरीदी केंद्रों में धान विक्रय करने आये किसानों का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। किसानों को मनचाहा दिन धान विक्रय करने आने के लिए अवसर दिया जा रहा है। किसान अपनी सुविधा अनुसार ऑनलाइन एप के माध्यम से टोकन कटा कर धान विक्रय करने उपार्जन केंद्र पहुंच रहे हैं। धान विक्रय करने आये किसानों को यहां बैठने के लिए छाया, पेय जल की सुविधा मुहैय्या कराया जा रहा है। धान उपार्जन केंद्र चिल्हाटी में धान विक्रय करने आये ग्राम खडख़ड़़ी के किसान चंदूलाल ने बताया कि शासन द्वारा बनाई गई नई नीति से किसानों को बड़ा लाभ मिल रहा है। उन्होंने बताया कि उन्हें धान विक्रय करने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि 3100 रुपये की दर से 21 क्विंटल धान की बिक्री होने से किसानों की मेहनत का पूरा ईनाम मिल रहा है। धान की खरीदी में पारदर्शिता होने से किसानों के पसीने का सम्मान हो रहा है। उन्होंने कहा कि 3100 रुपये की दर से मिली राशि से वे अपनी आवश्यकतानुसार जरूरत को पूरा कर सकेंगे। किसान चंदूलाल ने बताया कि यह दूसरा मौका है कि उन्हें 3100 रुपये की दर से धान विक्रय करने का अवसर मिला है। किसान ने बताया कि शासन की नीति से हर किसानों के घर में खुशहाली ने दस्तक दिया है। उन्होंने कहा कि उनके जैसे सभी किसान शासन की नीति की प्रशंसा करते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को किसानों की चिंता करने वाली सरकार बताया है। उन्होंने कहा कि उन्हें 0 प्रतिशत ब्याज दर पर कृषि ऋण भी मिला है। यह किसानों के लिए दुगुनी खुशी देने वाला कदम साबित हो रहा है।
जांच समिति ने छात्रों की कमजोर तैयारी को बताया कारण, एनएसयूआई प्रदेश महासचिव राजा यादव…
रायपुर. पीएम आवास के बाहर कांग्रेस नेताओं के प्रदर्शन पर सीएम विष्णुदेव साय ने हमला…
विशेष लेख सीड बॉल अभियान- हरियाली बढ़ाने का सरल और प्रभावी माध्यम जनभागीदारी से साकार…
गरियाबंद. जिले के बजाड़ी में सरकारी जमीन की कथित फर्जी रजिस्ट्री के मामले में प्रशासन…
कुपोषण और एनीमिया के खिलाफ जमीनी स्तर पर तंत्र को करें मजबूत, हर दिन आंगनबाड़ी…
सफलता की कहानी आधुनिक सूकरपालन से स्वरोजगार: 400 से अधिक सूकरों के साथ ग्रेसी ने…