मुख्य सचिव की अध्यक्षता में विधानसभा सत्र की तैयारी और लंबित कार्यों की समीक्षा बैठक हुई

भोपाल 

मुख्य सचिव अनुराग जैन की अध्यक्षता में विधानसभा के आगामी सत्र की तैयारी और लंबित कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में शून्यकाल, अपूर्ण उत्तर, आश्वासन, लोकलेखा समिति की सिफारिशें, विधानसभा में विभागों के प्रशासनिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करने पर चर्चा की गयी। मुख्य सचिव जैन ने निर्देश दिए कि सभी विभाग प्रमुख अपने काम समय-सीमा में करें। कार्य की साप्ताहिक समीक्षा भी की जाये।

मुख्य सचिव जैन ने बैठक में 5 वीं राष्ट्रीय मुख्य सचिव कांफ्रेंस की तैयारियों के भी निर्देश दिये। उन्होंने अतिरिक्त कोर्ट केस, राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण, मानवाधिकार आयोग, अनुसूचित जाति/ जनजाति आयोग के प्रकरणों में राज्य शासन की ओर से समय-सीमा में जवाब प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिये।

बैठक में अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा, जे.एन. कंसोटिया, अशोक वर्णवाल, संजय शुक्ल, मनु श्रीवास्तव, श्रीमती रश्मि अरूण शमी, प्रमुख सचिव विवेक पोरवाल, संदीप यादव सहित विभागों के सचिव, अपर सचिव एवं उप सचिव उपस्थित थे।

Admin

Share
Published by
Admin
Tags: anurag

Recent Posts

CG : BSP में एक करोड़ की चोरी, 250 टन लोहा पार …

CG : BSP में एक करोड़ की चोरी, 250 टन लोहा पार …

भिलाई। दुर्ग जिले में स्थित भिलाई स्टील प्लांट से 250 टन लोहे की चोरी हुई…

4 minutes ago
CG : अवैध रेत खनन पर बड़ी कार्रवाई, कन्हर और पांगन नदी किनारे 2 पोकलेन मशीन जब्त …

CG : अवैध रेत खनन पर बड़ी कार्रवाई, कन्हर और पांगन नदी किनारे 2 पोकलेन मशीन जब्त …

बलरामपुर। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में अवैध रेत खनन और परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने एक…

12 minutes ago
गरीबों को बड़ी राहत! CM साय ने सार्थक PDS फेज-2 फैसले का किया स्वागत, खाद्य सुरक्षा होगी मजबूत

गरीबों को बड़ी राहत! CM साय ने सार्थक PDS फेज-2 फैसले का किया स्वागत, खाद्य सुरक्षा होगी मजबूत

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा सार्थक-पीडीएस…

17 minutes ago
CG : ईद-उल-अजहा पर राष्ट्रपति मुर्मु और PM मोदी ने देशवासियों को बधाई दी …

CG : ईद-उल-अजहा पर राष्ट्रपति मुर्मु और PM मोदी ने देशवासियों को बधाई दी …

रायपुर/दिल्ली। ईद-उल-अजहा (बकरीद) के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों…

34 minutes ago
CG : छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिन और ज्यादा गर्मी पड़ने का अलर्ट …

CG : छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिन और ज्यादा गर्मी पड़ने का अलर्ट …

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिन गर्मी और झुलसाने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक,…

39 minutes ago
राजनांदगांव : भीषण गर्मी : मेडिकल कॉलेज के बाद जिला अस्पताल में मंगाया बाथ टब…

राजनांदगांव : भीषण गर्मी : मेडिकल कॉलेज के बाद जिला अस्पताल में मंगाया बाथ टब…

राजनांदगांव , मेडिकल कॉलेज के बाद जिला अस्पताल में बॉथ टब मंगाया गया है। इसे…

43 minutes ago