श्रावण-भाद्रपद में उमड़ा आस्था का सागर: महाकाल को 30 करोड़ का चढ़ावा, सवा करोड़ श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

उज्जैन
ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में श्रावण-भाद्रपद मास में भगवान महाकाल के दर्शन करने आए भक्तों की भेंट से राजाधिराज महाकाल का खजाना एक बार फिर भर गया है। मंदिर समिति को 29 करोड़ 61 लाख रुपये की आय हुई है, जो बीते तीन सालों में (श्रावण-भाद्रपद मास में) सर्वाधिक है। इस साल 39 दिनों चले महापर्व के दौरान भक्तों की संख्या ने भी नया रिकॉर्ड बनाया है।

देश-विदेश से आए सवा करोड़ भक्त
मंदिर प्रशासन के अनुसार इस दौरान देश विदेश से आए सवा करोड़ भक्तों ने अवंतिकानाथ को शीश नवाया। मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक ने बताया महाकालेश्वर मंदिर में 11 जुलाई से 18 अगस्त तक श्रावण-भाद्रपद मास का उल्लास छाया रहा।

हर दिन आए तीन लाख से ज्यादा भक्त
39 दिनों तक चले इस महा महोत्सव में प्रतिदिन औसतन सवा तीन लाख भक्तों ने भगवान महाकाल के दर्शन किए। श्रद्धालुओं की यह संख्या वर्ष 2023-24 के मुकाबले 38.9 प्रतिशत अधिक रही। वर्ष 2023 में प्रतिदिन औसतन ढाई लाख दर्शनार्थियों ने भगवान महाकाल के दर्शन किए थे।
 
इस बार देखी गई आय में बढ़ोतरी
वर्ष 2024 में भक्तों की संख्या कम रही। प्रतिदिन औसतन सवा दो लाख भक्तों ने ही भगवान महाकाल के दर्शन किए थे। दर्शनार्थियों की संख्या के अलावा इस बार शीघ्र दर्शन टिकट, लड्डू प्रसाद की बिक्री, भेंट पेटी में आई दान राशि तथा अन्य स्रोत से हुई आय में भी बीते सालों के मुकाबले बढ़ोतरी हुई है। मंदिर को शीघ्र दर्शन टिकट मद में 10.79 करोड़ रुपये, लड्डू प्रसाद विक्रय से 10.13 करोड़ रुपये की आय हुई। जबकि भेंट पेटियों से 5.23 करोड़ रुपये व दान से 3.26 करोड़ रुपये की आय हुई है।

Admin

Share
Published by
Admin
Tags: featured

Recent Posts

राजनांदगांव : टीएच 11 के सदस्यों ने महक से की मुलाकात…

राजनांदगांव : टीएच 11 के सदस्यों ने महक से की मुलाकात…

राजनांदगांव | नगर में रात्रि कालीन क्रिकेट की शुरुआत करने वाली संस्था टीएच 11 के…

2 minutes ago
राजनांदगांव : वैष्णवी के भजन पर झूम उठे भक्तजन…

राजनांदगांव : वैष्णवी के भजन पर झूम उठे भक्तजन…

राजनांदगांव , नारायण धाम में चल रहे पुरुषोत्तम मास महामहोत्सव के 13वें दिन हरिहर मिलन…

13 minutes ago
राजनांदगांव : बिना टिकट के 40 हजार यात्री धरे गए…

राजनांदगांव : बिना टिकट के 40 हजार यात्री धरे गए…

राजनांदगांव| दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने मई में कमाई और यात्री सुविधाओं…

25 minutes ago
राजनांदगांव : 48 लाख रुपए की स्वीकृति, चार साल में नहीं खरीद सके ब्लड कंपोनेंट मशीन…

राजनांदगांव : 48 लाख रुपए की स्वीकृति, चार साल में नहीं खरीद सके ब्लड कंपोनेंट मशीन…

राजनांदगांव , जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में जीवन रक्षक ब्लड कंपोनेंट मशीन खरीदने 2022…

28 minutes ago
राजनांदगांव : नालंदा परिसर निर्माण समय पर गुणवत्ता के साथ पूरा करें…

राजनांदगांव : नालंदा परिसर निर्माण समय पर गुणवत्ता के साथ पूरा करें…

राजनांदगांव , नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव आर. संगीता ने शुक्रवार को राजनांदगांव…

31 minutes ago
CG : मेटाडोर के ड्राइवर ने वीडियो बनाकर किया सुसाइड, मर्सिडीज मालिक जांच के घेरे में …

CG : मेटाडोर के ड्राइवर ने वीडियो बनाकर किया सुसाइड, मर्सिडीज मालिक जांच के घेरे में …

दंतेवाड़ा। जिले के गीदम क्षेत्र में एक मेटाडोर चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से…

18 hours ago