राजधानी तक बनेगी 6 लेन सड़क, 8,000 पेड़ों को बचाने के लिए योजना बनाई जा रही: अफसर

भोपाल 

 रत्नागिरी तिराहा से आशाराम तिराहा तक अयोध्या बायपास सिक्सलेन प्रोजेक्ट में 8000 पेड़ों की बली को कोकता बायपास से बचाया जा सकता है। नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से इसकी संभावनाओं को तलाशा जा रहा है। एक दूसरे के समानांतर गुजर रहे दोनों बायपास के बीच चार किमी का अंतर है। भोपाल बायपास को कोकता बायपास भी कहा जाता है और अब भी अपेक्षाकृत ट्रैफिक नहीं है। नेशनल हाइवे के अफसरों का भी मानना है कि यदि कोकता बायपास पर ट्रैफिक बढ़ाया जाए तो अयोध्या बायपास किनारे पेड़ों को बचाया जा सकता है। दरअसल कोकता के पास से गुजरने वाले बायपास को भोपाल के बाहर भारी वाहनों के लिए बनाया गया था, उसे ही मजबूत करके शुरू किया जाए तो अयोध्या बायपास के पेड़ कटने से बच सकते हैं।

ठेका एजेंसी को देना होगा हर्जाना

यहां ठेका एजेंसी तय कर दी गई है। एजेंसी ने अपने प्लांट भी स्थापित कर दिए। एनएच को सिर्फ जगह खाली करना है, जिसके लिए पेड़ों की कटाई की जाएगी। एनजीटी के निर्देश के बाद केंद्रीय स्तर पर ही इसकी अनुमति हो सकती है। बीते सप्ताह इसे लेकर शासन की बैठक थी, लेकिन यहां भी मामला बना नहीं। ठेका एजेंसी का इसमें बड़ा खर्च हो रहा है। हर्जाना लेकर ठेका छोड़ने की चेतावनी दे दी गई है। ऐसेे में अब नए विकल्प की तलाश की जा रही है।

बायपास के प्रोजेक्ट महत्वूपर्ण

बायपास के प्रोजेक्ट महत्वूपर्ण है। जमीन निकालने के लिए प्रशासनिक अफसरों से कहा गया है। एनएच और एमपीआरडीसी से चर्चा की जा रही है। शासन स्तर से ही इसे लेकर निर्णय होगा।

कौशलेंद्र विक्रमसिंह, कलेक्टर

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

CG : उप मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन नालंदा परिसर व अमोड़ा-नरहरपुर सड़क निर्माण का लिया जायजा …

CG : उप मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन नालंदा परिसर व अमोड़ा-नरहरपुर सड़क निर्माण का लिया जायजा …

उत्तर बस्तर कांकेर । उप मुख्यमंत्री एवं जिला के प्रभारी मंत्री श्री साव ने कांकेर…

12 minutes ago
CG : विश्व पर्यावरण दिवस पर अमृत सरोवरों में चला स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान …

CG : विश्व पर्यावरण दिवस पर अमृत सरोवरों में चला स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान …

अम्बिकापुर । कलेक्टर अजीत वसंत एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय कुमार अग्रवाल…

14 minutes ago
CG : सुशासन तिहार शिविर में 667 आवेदनों की प्राप्ति, 116 मामलों का मौके पर निराकरण …

CG : सुशासन तिहार शिविर में 667 आवेदनों की प्राप्ति, 116 मामलों का मौके पर निराकरण …

धमतरी । राज्य शासन की जनकल्याणकारी मंशा के अनुरूप आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित…

17 minutes ago
नारायणपुर में नक्सलियों के प्रतीकों पर कार्रवाई, सुरक्षा बलों ने ध्वस्त किए स्मारक

नारायणपुर में नक्सलियों के प्रतीकों पर कार्रवाई, सुरक्षा बलों ने ध्वस्त किए स्मारक

नारायणपुर. नारायणपुर जिले के माड़ क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने नक्सली प्रभाव के प्रतीक माने…

27 minutes ago
CG : दिव्यांग बच्चों के चिन्हांकन हेतु व्यापक सर्वेक्षण, कलेक्ट्रेट में बैठक सह कार्यशाला आयोजित …

CG : दिव्यांग बच्चों के चिन्हांकन हेतु व्यापक सर्वेक्षण, कलेक्ट्रेट में बैठक सह कार्यशाला आयोजित …

सूरजपुर । जिले में 0 से 18 वर्ष आयु वर्ग के दिव्यांग (विशेष आवश्यकता वाले)…

32 minutes ago
MP में मौसम का कहर, 60Km/घंटा की रफ्तार से चलेंगी आंधियां; 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, भोपाल-इंदौर में बारिश के आसार

MP में मौसम का कहर, 60Km/घंटा की रफ्तार से चलेंगी आंधियां; 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, भोपाल-इंदौर में बारिश के आसार

भोपाल  मध्य प्रदेश में प्री-मानसून की गतिविधियों ने रफ्तार पकड़ ली है. शुक्रवार को प्रदेश…

33 minutes ago