डीबी माल में चेंजिंग रूम में कपड़े बदलते वक्त महिला का वीडियो बना रहा था युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

भोपाल
शहर के एमपी नगर थाना क्षेत्र में स्थित डीबी माल में कपड़ो के एक शोरूम में चोरी छिपे एक 40 वर्षीय महिला का वीडियो बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला कपड़े खरीदने के दौरान ट्रायल के लिए चेजिंग रूम में जाकर उन्हें पहनकर देख रही थी। उसी समय दुकान का एक कर्मचारी उनका ऊपर से वीडियो बना रहा था। एमपीनगर पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।

परिवार के साथ शॉपिंग करने पहुंची थी महिला
एमपी नगर थाना प्रभारी जयहिंद शर्मा ने बताया कि भोपाल में रहने वाली 40 वर्षीय महिला फिलहाल दूसरे शहर में नौकरी करती है। सोमवार दोपहर करीब तीन बजे वह परिवार के साथ एमपी नगर स्थित डीबी माल में शापिंग करने पहुंची थी। इस दौरान शॉपर्सस्टाप शोरूम में जब वह पसंद किए हुए कपड़े पहनकर देख रही थी।

तभी उसे लगा कि कोई व्यक्ति मोबाइल से उसका वीडियो बना रहा है। इसके बाद महिला तुरंत बाहर निकली और बगल वाले ट्रायल रूम में देखा तो उसमें एक युवक खड़ा था। वह उसी शोरूम का कर्मचारी प्रशांत पवार था। महिला ने उसका मोबाइल चेक किया तो उसमें उनका कपड़े बदलते वीडियो मिल गया। इसके बाद महिला ने थाने जाकर आरोपित के खिलाफ थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपित प्रशांत को हिरासत में लेकर उसका मोबाइल जब्त कर लिया है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : सब्जी कैरेट से फिर गांजा तस्करी की कोशिश, गरियाबंद पुलिस ने फेरा पानी …

CG : सब्जी कैरेट से फिर गांजा तस्करी की कोशिश, गरियाबंद पुलिस ने फेरा पानी …

गरियाबंद। देवभोग पुलिस को गांजा तस्करी के मामले में एक बार फिर बड़ी सफलता मिली…

31 minutes ago
CG : DJ नहीं बजा सकेंगे शादी में …

CG : DJ नहीं बजा सकेंगे शादी में …

कोंडागांव। हल्बा समाज ने पारंपरिक संस्कृति बचाने के अभियान को और तेज कर दिया है।…

35 minutes ago
CG : पुलिस लिखी अवैध गाड़ियों पर सख्ती शुरू …

CG : पुलिस लिखी अवैध गाड़ियों पर सख्ती शुरू …

दुर्ग। जिले में अब उन निजी वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिन पर अवैध…

40 minutes ago
CG : महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 17.200 लीटर शराब जब्त …

CG : महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 17.200 लीटर शराब जब्त …

रायगढ़। जिले में अवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए…

51 minutes ago
CG : हाइवे में रुककर गृहमंत्री विजय शर्मा ने पीड़ित बन डॉयल 112 में दर्ज कराई शिकायत …

CG : हाइवे में रुककर गृहमंत्री विजय शर्मा ने पीड़ित बन डॉयल 112 में दर्ज कराई शिकायत …

रायपुर। रायपुर से कवर्धा जाते समय उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बेमेतरा…

57 minutes ago
CG : पेट्रोल 2.61 और डीजल 2.71 रुपए प्रति लीटर महंगा …

CG : पेट्रोल 2.61 और डीजल 2.71 रुपए प्रति लीटर महंगा …

रायपुर/दिल्ली। पेट्रोल-डीजल के दाम में आज चौथी बार इजाफा हुआ है। डीजल में 2.71 रुपये…

1 hour ago