भोपाल में लिव-इन में धोखाधड़ी का एक और मामला सामने आया, युवक के साथ रहती थी 2 बच्चों की मां

भोपाल
 मध्य प्रदेश की राजधानी के अवधपुरी इलाके में प्रेमी दो साल तक अपनी शादीशुदा प्रेमिका के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहा और जब प्रेमिका ने शादी का दबाव डाला तो वह उसे छोड़कर भाग गया।

तीन महीने से प्रेमी का फोन बंद जाने और घर पर मौजूद न होने के बाद प्रेमिका ने रविवार को अवधपुरी पुलिस थाने पहुंचकर उसके विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने युवक पर मामला दर्ज कर लिया है।

पति को तलाक देने के बाद प्रेमी के साथ रह रही थी महिला

    पुलिस के अनुसार, 37 वर्षीय महिला पेशे से जिम ट्रेनर है। वर्ष 2019 में उसकी मुलाकात एक अन्य जिम ट्रेनर देवेश पाटिल से हुई थी। दोनों एक ही जिम में ट्रेनिंग देते थे।

    दो वर्ष बाद दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग शुरू हुआ और वर्ष 2022 में महिला ने अपने पति को तलाक दे दिया, उसके दो बच्चे भी हैं। पति से अलग होने के बाद वह अपने पिता के घर में प्रेमी के साथ रहने लगी।

    दोनों करीब दो वर्ष तक लिव-इन में रहे। वहीं जब महिला ने प्रेमी पर शादी का दबाव बनाया तो उनके बीच विवाद होना शुरू हो गया। इसके चलते जून से प्रेमी महिला को छोड़कर भाग गया।

    प्रेमिका ने उसे फोन पर संपर्क करना चाहा तो नंबर बंद था। साथ ही वह जब युवक के बागमुगालिया स्थित घर पहुंची तो वहां से भी आरोपित गायब मिला। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : कई कॉलोनियों में सड़कों का निर्माण अधूरा पड़ा है…

राजनांदगांव : कई कॉलोनियों में सड़कों का निर्माण अधूरा पड़ा है…

राजनांदगांव | मानसून की दस्तक के बीच शहर की कई कॉलोनियों में सड़क निर्माण का…

28 seconds ago
CG : LLB छात्र पर ब्लेड से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट, आरोपी की तलाश जारी …

CG : LLB छात्र पर ब्लेड से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट, आरोपी की तलाश जारी …

बिलासपुर। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एलएलबी के एक छात्र पर ब्लेड से…

2 minutes ago
राजनांदगांव : डोंगरगांव और खैरागढ़ रोड के किनारे डंप कचरे का उठाव नहीं…

राजनांदगांव : डोंगरगांव और खैरागढ़ रोड के किनारे डंप कचरे का उठाव नहीं…

राजनांदगांव| डोंगरगांव और खैरागढ़ रोड के किनारे कई स्थानों पर बड़ी मात्रा में कचरा डंप…

5 minutes ago
CG : मृतक खातेदार की राशि जारी करने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप, बैंक शाखा प्रबंधक निलंबित …

CG : मृतक खातेदार की राशि जारी करने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप, बैंक शाखा प्रबंधक निलंबित …

रायपुर। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की निपानिया शाखा में रिश्वत मांगने के…

7 minutes ago
राजनांदगांव : दोपहर में पेट्रोल पंप सूखे रहे शाम को स्टॉक आते ही कतार…

राजनांदगांव : दोपहर में पेट्रोल पंप सूखे रहे शाम को स्टॉक आते ही कतार…

राजनांदगांव , नेशनल हाइवे और शहर के कई पेट्रोल पंपों में पेट्रोल-डीजल नहीं मिलने के…

9 minutes ago

सभी समाजों को, उनकी परम्पराओं को जोड़ें, आल्हा-ऊदल स्मृति उत्सव और श्रावण महोत्सव भी मनायें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सभी समाजों को, उनकी परम्पराओं को जोड़ें, आल्हा-ऊदल स्मृति उत्सव और श्रावण महोत्सव भी मनायें…

12 minutes ago