‘घमंडिया गठबंधन’ की दिल्ली में दोस्ती और राज्यों में कुश्ती : शिवराज

भोपाल
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विपक्षी दलों के गठबंधन 'इंडिया' को निशाने पर लेते हुए आज कहा कि ये ऐसा अजीब गठबंधन है, जिसकी दिल्ली में दोस्ती और राज्यों में कुश्ती चल रही है। चौहान ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि जिस दिन इंडी गठबंधन बना था हमने कह दिया था यह बेमेल गठबंधन है।

गठबंधन में न लोगों के विचार एक हैं और न ही दिल एक है। केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता से घबराकर ये बेमेल गठबंधन बना था, जो बनने से पहले ही टूट रहा है।

उन्होंने कहा कि गठबंधन ने मध्यप्रदेश में रैली तय की थी, लेकिन कमलनाथ ने उसे भी निरस्त करवा दिया। गठबंधन को प्रदेश में घुसने से भी मना कर दिया। यह अजीब गठबंधन है, जिसकी दिल्ली में दोस्ती और राज्यों में कुश्ती चल रही है, ऐसा कहीं होता है क्या। चौहान ने कहा कि कल समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि कांग्रेस ने उन्हें और सपा को एक साल तक धोखे में रखा। बातें करते रहे और बाद में धोखा दे दिया। कांग्रेस आपस में भी धोखा दे रही है।

मध्यप्रदेश में ही सामने आ रहा है। कांग्रेस लड़ रही है, सपा लड़ रही है, आम आदमी पार्टी भी बाहें चढ़ाकर सामने खड़ी है, ये कैसा गठबंधन है। बनने से पहले ही टूट गया है। इसका कोई भविष्य ही नहीं है। ये 'घमंडिया' लोग बिखर गए। उन्होंने कहा कि जनता देख रही है कि जब आज ही इस गठबंधन की यह स्थिति है तो इनके हाथों में देश और प्रदेश का भविष्य कैसा होगा।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

CG : पुलिस ने नकटी गांव में एंट्री पर लगाई रोक, तोड़े जा रहे 80 घर …

CG : पुलिस ने नकटी गांव में एंट्री पर लगाई रोक, तोड़े जा रहे 80 घर …

रायपुर। नकटी गांव में प्रस्तावित विधायक कॉलोनी के लिए आज (सोमवार) सुबह से 80 घर…

7 minutes ago
CG : कारों की टक्कर में एक की मौत, 4 लोगों की हालत नाजुक …

CG : कारों की टक्कर में एक की मौत, 4 लोगों की हालत नाजुक …

कवर्धा। जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है. पंडरिया के लघान गांव के पास दो…

11 minutes ago
CG : पिकअप ने रौंदा, सरगुजा में दो युवकों की दर्दनाक मौत …

CG : पिकअप ने रौंदा, सरगुजा में दो युवकों की दर्दनाक मौत …

सरगुजा। जिले के बतौली थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-43 स्थित बासेन में रविवार रात करीब…

14 minutes ago
CG : सिरसा गेट अंडर ब्रिज में आवागमन बंद …

CG : सिरसा गेट अंडर ब्रिज में आवागमन बंद …

भिलाईनगर। रेलवे विभाग ने सिरसा गेट अंडर ब्रिज में आवश्यक मरम्मत एवं सुधार कार्य किए…

17 minutes ago
छत्तीसगढ़ में 71 करोड़ रुपये के धान घोटाले का खुलासा, शॉर्टेज के नाम पर हुआ बड़ा फर्जीवाड़ा

छत्तीसगढ़ में 71 करोड़ रुपये के धान घोटाले का खुलासा, शॉर्टेज के नाम पर हुआ बड़ा फर्जीवाड़ा

राजनांदगांव. जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अधीन आने वाले चार जिलों में धान सूखत के…

18 minutes ago
CG : केजव्हील ट्रैक्टरों को सड़क में चलाने पर सख्ती …

CG : केजव्हील ट्रैक्टरों को सड़क में चलाने पर सख्ती …

जगदलपुर. बस्तर जिले में अब लोहे के केजव्हील वाले ट्रैक्टरों के सड़क पर संचालन पर…

25 minutes ago