इंदौर में नगर निगम की गाड़ियों में तोड़फोड़ करने का बजरंग दल कार्यकर्तायों पर आरोप

इंदौर

इंदौर नगर निगम कर्मचारियों पर हमला और गाड़ियों में तोड़फोड़ की एक गंभीर घटना सामने आई है. नगर निगम कर्मचारियों पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया. नगर निगम की टीम ने अवैध बाड़ों को तोड़कर कई जानवरों को पकड़ा था और उन्हें दो गाड़ियों में भरकर ले जा रही थी. इस दौरान जब निगम की टीम रास्ते में थी, तभी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गाड़ियों को रोक लिया और उन पर जमकर पत्थरों और लाठियों से हमला किया. हमलावरों ने गाड़ियों में तोड़फोड़ की और निगम कर्मचारियों को भी पुलिस के सामने पीटा. इस हमले में निगम कर्मचारियों को चोटें आई हैं. घटना स्थल पर पुलिस ने स्थिति को काबू किया. नगर निगम उपायुक्त ने इस हमले के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की पहचान करने के प्रयास जारी हैं.

दरसअल, इंदौर नगर निगम का मदाखलत अमला बुधवार सुबह जोन नंबर-14 पर दत्ता नगर और सूर्य देव नगर में बने गायों के दो तबेलों में कार्रवाई करने पहुंचा था. जहां से गायों को भरकर कांजी हाउस ले जाया जा रहा था.

जब निगम के मदाखलत दस्ते गायों को ट्रकों में भरकर ले जा रहे थे, इस बीच 300 से 400 बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बीच रास्ते में निगम की गाड़ियों को रोक लिया और लाठी डंडे से  निगम की गाड़ियों पर हमला बोल दिया.

इस हंगामे के संबंध में निगम उपायुक्त लता अग्रवाल ने  बताया कि निगम की टीम सुबह दत्त नगर और सूर्यदेव नगर के नगर में रहवासियों की शिकायत पर अवैध तबेलों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची थी. जहां पर भारी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में हमला कर निगम कर्मियों के साथ मारपीट की और गाड़ियों में तोड़फोड़ की.

उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ द्वारकापुरी थाने में एफआईआर दर्ज कर दी गई है. आगे के कार्रवाई निगम आयुक्त और महापौर की सलाह पर की जाएगी.  

पुलिस के सामने निगमकर्मी को पीटा

कार्रवाई के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने द्वारकापुरी थाने को घेरा और निगम उपायुक्त लता अग्रवाल के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए. कार्यकर्ता गाली गलौज करने लगे. द्वारकापुरी थाने का पुलिस बल मूकदर्शक बनकर खड़े हुए देखता रहा.

किसी प्रकार से पुलिस कर्मियों ने उपद्रवी कार्यकर्ताओं को रोकने की सख्ती नहीं दिखाई. उपद्रवी कार्यकर्ताओं ने पुलिस के सामने ही लाठी-डंडों से निगमकर्मी को बुरी तरह पीटा. 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: nagar nigam

Recent Posts

*सोनम वांगचुक के समर्थन में जंतर-मंतर पर अनशन में शामिल होंगे चंद्रशेखर मालेकर* 

*सोनम वांगचुक के समर्थन में जंतर-मंतर पर अनशन में शामिल होंगे चंद्रशेखर मालेकर*

*राजनांदगांव* राजनांदगांव (ग्रामीण) ब्लॉक अध्यक्ष युवा कांग्रेस एवं ग्राम पंचायत बम्हनी के पंच *चंद्रशेखर मालेकर*…

37 minutes ago
MP सरकार की कॉस्ट कटिंग शुरू, अफसरों की हवाई यात्रा पर रोक, विदेश दौरे और होटल बैठकों पर भी सख्ती

MP सरकार की कॉस्ट कटिंग शुरू, अफसरों की हवाई यात्रा पर रोक, विदेश दौरे और होटल बैठकों पर भी सख्ती

भोपाल  मध्यप्रदेश में वित्तीय प्रबंधन की दिशाा में मोहन सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए…

51 minutes ago
23 जुलाई को ब्राह्मण मिलनोत्सव, संभाग से 300 प्रतिनिधि होंगे शामिल, आनंदेश्वर महाराज रहेंगे मुख्य अतिथि

23 जुलाई को ब्राह्मण मिलनोत्सव, संभाग से 300 प्रतिनिधि होंगे शामिल, आनंदेश्वर महाराज रहेंगे मुख्य अतिथि

23 को ब्राह्मण मिलनोत्सव में संभाग से 300 प्रतिनिधि शामिल होंगे,  आनन्देश्वर महाराज मुख्य अतिथि…

57 minutes ago
माधव महाविद्यालय की पूर्व छात्रपरिषद ने वाणिज्य अध्ययन शाला में किया वृक्षारोपण

माधव महाविद्यालय की पूर्व छात्रपरिषद ने वाणिज्य अध्ययन शाला में किया वृक्षारोपण

माधव महाविद्यालय की पूर्व छात्रपरिषद ने वाणिज्य अध्ययन शाला में किया वृक्षारोपण वृक्ष सदा शंकर…

1 hour ago
CG : स्कूल में नशीली दवाई की सप्लाई, खाते ही कई स्टूडेंट्स बेहोश …

CG : स्कूल में नशीली दवाई की सप्लाई, खाते ही कई स्टूडेंट्स बेहोश …

दुर्ग। शहर के पंचशील नगर स्थित शासकीय चंद्रशेखर आजाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को…

1 hour ago
CG : कटहल देख ललचाया भालू, पेड़ पर चढ़ा, तार में फंसकर घायल …

CG : कटहल देख ललचाया भालू, पेड़ पर चढ़ा, तार में फंसकर घायल …

जशपुर। जिले के मनोरा वनपरिक्षेत्र अंतर्गत गजमा गांव में एक जंगली भालू कटहल की खुशबू…

1 hour ago