दुष्कर्म के आरोपी को बरगवां पुलिस ने किया गिरफ्तार

अकेली महिला को डरा धमका कर आरोपी लगातार बनाता रहा अपनी हवस का शिकार

सिंगरौली
बैढ़न बरगवां थाना क्षेत्र के ग्राम डगा में महिला के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है जहां बीते वर्ष से ही आरोपी महिला को घर पर अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देता रहा और वहीं डरी सहमी महिला को बार-बार जान से मारने की धमकी देता रहा हालांकि सहने की सीमा पार कर चुकी महिला ने अंतत: इसकी शिकायत बरगवां थाने में की थी  और इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुनीता देवी (परिवर्तित नाम) अपने परिवार के साथ ग्राम डगा में रहती है तथा उसका पति प्राइवेट वाहन चलाता है जिस कारण कई बार घर से बाहर भी रहता है बीते वर्ष मई माह में महिला के पड़ोस में रहने वाला राकेश साहू देर रात बदनीयती से उस समय उसके घर घुस आया जब उसका पति घर पर नहीं था जिसके बाद उसने जबरन उससे दुष्कर्म किया और  वही लोक लाज के भय से युवती ने अपने पति समेत परिजनों को इसकी जानकारी नहीं दी और वह कुछ समय के लिए अपने मायके चली गयी जब वह लौट के आयी तो इस वर्ष भी फरवरी माह में फिर आरोपी राकेश कुमार साहू ने उसके साथ दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी और आरोपी का धमकाने का सिलसिला लगातार जारी रहा जिससे तंग आकर अंतत: उसने अपने पति और अपने मां को पूरी घटना बतायी  जिसके बाद सभी थाने जा पहुंचे और इधर महिला के साथ दुष्कर्म के मामले को गंभीरता से लेते हुये निरीक्षक आर पी सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की जानकारी दी जिसके बाद पुलिस अधीक्षक यूसुफ कुरैशी के निर्देशन एवं एसडीओपी राजीव पाठक के मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक प्रियंका मिश्रा ने आरोपी के विरुद्ध अप. क्र. 565/23 धारा 450, 376, 376(2)(ठ्ठ) एवं 506 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया।

उक्त घटना की विवेचना में जुटी पुलिस ने आरोपी राकेश कुमार साहू को बैढ़न से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन में मध्यप्रदेश ने हासिल की बहुआयामी उपलब्धियां : राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु

राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन में मध्यप्रदेश ने हासिल की बहुआयामी उपलब्धियां : राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु

राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन में मध्यप्रदेश ने हासिल की बहुआयामी उपलब्धियां : राष्ट्रपति…

40 minutes ago
90 डिग्री ब्रिज के बाद भोपाल का नया ‘कमाल’, फुटपाथ बना दिया लेकिन पहुंचने का रास्ता ही नहीं छोड़ा

90 डिग्री ब्रिज के बाद भोपाल का नया ‘कमाल’, फुटपाथ बना दिया लेकिन पहुंचने का रास्ता ही नहीं छोड़ा

 भोपाल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पहले 90 डिग्री वाले रेलवे ओवरब्रिज को लेकर…

46 minutes ago
Monsoon 2026: मानसून से पहले उमस का कहर, बैतूल में 90% और भोपाल में 64% ह्यूमिडिटी; IMD का अलर्ट जारी

Monsoon 2026: मानसून से पहले उमस का कहर, बैतूल में 90% और भोपाल में 64% ह्यूमिडिटी; IMD का अलर्ट जारी

भोपाल  देशभर में भीषण गर्मी से परेशान लोग बड़ी शिद्दत से दक्षिण-पश्चिम मानसून का इंतजार…

2 hours ago
मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी ने विद्युत गृहों के निर्बाध संचालन के लिए बनाया तकनीकी निगरानी मॉडल

मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी ने विद्युत गृहों के निर्बाध संचालन के लिए बनाया तकनीकी निगरानी मॉडल

मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी ने विद्युत गृहों के निर्बाध संचालन के लिए बनाया तकनीकी निगरानी…

2 hours ago
MP में शिक्षकों के स्वैच्छिक तबादलों के आवेदन आज से, नए नियमों को लेकर बढ़ा विरोध

MP में शिक्षकों के स्वैच्छिक तबादलों के आवेदन आज से, नए नियमों को लेकर बढ़ा विरोध

भोपाल  मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग में मनचाहे स्थान पर तबादले का इंतजार कर…

3 hours ago
CG : पशुपालन विभाग की मैदानी संस्थाओं के संचालन समय में बदलाव…

CG : पशुपालन विभाग की मैदानी संस्थाओं के संचालन समय में बदलाव…

अब सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक मिलेंगी सेवाएं, अवकाश दिवस पर भी…

4 hours ago