नई पाठ्य पुस्तकें लागू करने के पहले विशेषज्ञ समूह समीक्षा करें : राज्य मंत्री परमार

भोपाल

राज्य मंत्री स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) इन्दर सिंह परमार ने कहा है कि एनसीईआरटी द्वारा कक्षा 1 एवं 2 के लिए निर्मित नवीन पाठ्य पुस्तकों को प्रदेश में लागू करने के लिए विषय-विशेषज्ञ का कार्यसमूह बनाकर समीक्षा करें। बच्चों को रटने के बजाय व्यवहारिक अनुभव कराने के लिए, शिक्षकों को प्रशिक्षित करें। पाठ्यक्रम में गाँव की विशेषताएँ शामिल हों और उन्हें गतिविधियों के रूप में जोड़ा जाए। हिंदी, संस्कृत एवं अन्य भाषाओं की पुस्तकें उसी भाषा के शब्दों में लिखी जाये, आवश्यकता अनुरूप प्रचलन के शब्दों को कोष्ठक में लिखा जाए। पाठ्यक्रम प्रदेश के अनुकूल हो, प्रदेश के नायकों, महापुरुषों, भौगोलिक दृष्टि, सामाजिक परिवेश आदि समस्त क्षेत्रों का सही संदर्भों में उल्लेख हो। उन्होंने गणित को व्यवहारिक उपयोग अनुरूप सिखाने के लिये कहा।

राज्य मंत्री इन्दर सिंह परमार ने यह निर्देश पाठ्य पुस्तक स्थायी समिति की बैठक में दिये। बैठक में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप पाठ्य पुस्तक निर्माण के पूर्व विभिन बिंदुओं पर व्यापक चर्चा हुई।

परमार ने कहा कि महापुरूषों के प्रेरक प्रसंगों में भाव निहित हो, इसके लिए पाठ्य का सही संदर्भ में लेखन हो। महापुरुषों को ऐसा पढ़ाया जाए कि उनका चित्र स्वाभाविक रूप से मानस पटल पर दिखने लगे। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप माध्यमिक शिक्षा बच्चों के समग्र विकास के लिए परंपरागत कौशल विकास आधारित हो।

बैठक में पिछली बैठक के कार्यवृत का अनुमोदन भी हुआ। राष्ट्रीय पाठ्यचर्या (एसई) 2023 के संदर्भ में आगामी रूपरेखा पर भी चर्चा की गई। बैठक में पाठ्य पुस्तक स्थायी समिति के अध्यक्ष प्रकाश वर्तुनिया एवं संचालक राज्य शिक्षा केंद्र धनराजू एस सहित समिति के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

CG : नवप्रवेशी बालिकाओं का आत्मीय स्वागत, हर्षाेल्लास से मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव …

CG : नवप्रवेशी बालिकाओं का आत्मीय स्वागत, हर्षाेल्लास से मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव …

धमतरी । कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित शासकीय श्रवण बाधितार्थ…

52 seconds ago
CG : स्वास्थ्य, शिक्षा, कौशल विकास और पेयजल सुविधाओं को मिलेगा नया संबल, डीएमएफ से 4.13 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों को मंजूरी

CG : स्वास्थ्य, शिक्षा, कौशल विकास और पेयजल सुविधाओं को मिलेगा नया संबल, डीएमएफ से 4.13 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों को मंजूरी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व एवं वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के प्रयासों से रायगढ़ में…

3 minutes ago
CG : तखतपुर-कुकुसदा सड़क के मजबूतीकरण और चौड़ीकरण के लिए निविदा को मंजूरी

CG : तखतपुर-कुकुसदा सड़क के मजबूतीकरण और चौड़ीकरण के लिए निविदा को मंजूरी

24.8 करोड़ से 16.5 किमी सड़क का होगा निर्माण रायपुर , राज्य शासन ने मुंगेली…

5 minutes ago
CG : माय भारत जिला सलाहकार एवं समन्वय समिति की बैठक …

CG : माय भारत जिला सलाहकार एवं समन्वय समिति की बैठक …

धमतरी । कलेक्टर अबिनाश मिश्रा की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के सतत् एवं प्रभावी क्रियान्वयन…

10 minutes ago
CG : दावा-आपत्ति 9 तक …

CG : दावा-आपत्ति 9 तक …

धमतरी । मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति जवाहर उत्कर्ष योजना के तहत बीते 5 जुलाई…

13 minutes ago
CG : एग्रीस्टेक पंजीयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समय-सीमा में शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करें: कलेक्टर …

CG : एग्रीस्टेक पंजीयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समय-सीमा में शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करें: कलेक्टर …

धमतरी । खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में किसानों के एग्रीस्टेक पंजीयन की प्रगति, लंबित प्रकरणों…

16 minutes ago