आपदा प्रबंधन में होमगार्ड और एसडीईआरएफ ने बनाई विशिष्ट पहचान : गृह मंत्री डॉ. मिश्रा

प्रदेश में एसडीईआरएफ का पहला ट्रेनिंग सेंटर लोकार्पित

भोपाल

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि होमगार्ड और स्टेट डिजास्टर्स इमरजेंसी रिस्पांस फोर्स (एसडीईआरएफ) ने प्राकृतिक आपदा में राहत और बचाव के कार्य कर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एसडीईआरएफ के प्रशिक्षण केन्द्र के प्रारंभ हो जाने से अब और बेहतर तरीके से अधिकतम जवानों को प्रशिक्षित किया जा सकेगा। मंत्री डॉ. मिश्रा ने इंदौर में एसडीईआरएफ के साढ़े 5 करोड़ रूपये की राशि से नव-निर्मित प्रशिक्षण और प्रशासनिक भवन का उद्घाटन कर रहे थे। डीजी होमगार्ड डॉ. पवन जैन, एडीजी डॉ. अशोक अवस्थी, पुलिस कमिश्नर इंदौर मकरंद देउस्कर, आईजी इंदौर ग्रामीण राकेश गुप्ता सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान के नेतृत्व में आपदा मोचन बलों के आधुनिकीकरण के साथ ही होमगार्ड जवानों के हित में कल्याणकारी निर्णय लिये गये हैं। एसडीईआरएफ का प्रदेश में प्रारंभ किया गया पहला क्षेत्रीय प्रशिक्षण संस्थान, आपदा प्रबंधन में आने वाली चुनौतियों से निपटने में कारगर साबित होगा। इन चुनौतियों से निपटने के लिये एसडीईआरएफ क्षेत्रीय प्रशिक्षण संस्थान में अत्यधिक सुविधाएँ मुहैया करवाई गई हैं। साथ ही प्रदेश में आपदा प्रबंधन के लिये होमगार्ड और एसडीईआरएफ को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। नये उपकरण और वाहन दिये जा रहे हैं।

मंत्री डॉ. मिश्रा ने 2 करोड़ की लागत के मल्टी गेस्ट-हाउस का शिलान्यास भी किया। डॉ. मिश्रा ने क्षेत्रीय प्रशिक्षण संस्थान परिसर में बादाम का पौधा भी लगाया।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

CG : नवप्रवेशी बालिकाओं का आत्मीय स्वागत, हर्षाेल्लास से मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव …

CG : नवप्रवेशी बालिकाओं का आत्मीय स्वागत, हर्षाेल्लास से मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव …

धमतरी । कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित शासकीय श्रवण बाधितार्थ…

49 seconds ago
CG : स्वास्थ्य, शिक्षा, कौशल विकास और पेयजल सुविधाओं को मिलेगा नया संबल, डीएमएफ से 4.13 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों को मंजूरी

CG : स्वास्थ्य, शिक्षा, कौशल विकास और पेयजल सुविधाओं को मिलेगा नया संबल, डीएमएफ से 4.13 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों को मंजूरी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व एवं वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के प्रयासों से रायगढ़ में…

3 minutes ago
CG : तखतपुर-कुकुसदा सड़क के मजबूतीकरण और चौड़ीकरण के लिए निविदा को मंजूरी

CG : तखतपुर-कुकुसदा सड़क के मजबूतीकरण और चौड़ीकरण के लिए निविदा को मंजूरी

24.8 करोड़ से 16.5 किमी सड़क का होगा निर्माण रायपुर , राज्य शासन ने मुंगेली…

5 minutes ago
CG : माय भारत जिला सलाहकार एवं समन्वय समिति की बैठक …

CG : माय भारत जिला सलाहकार एवं समन्वय समिति की बैठक …

धमतरी । कलेक्टर अबिनाश मिश्रा की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के सतत् एवं प्रभावी क्रियान्वयन…

10 minutes ago
CG : दावा-आपत्ति 9 तक …

CG : दावा-आपत्ति 9 तक …

धमतरी । मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति जवाहर उत्कर्ष योजना के तहत बीते 5 जुलाई…

13 minutes ago
CG : एग्रीस्टेक पंजीयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समय-सीमा में शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करें: कलेक्टर …

CG : एग्रीस्टेक पंजीयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समय-सीमा में शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करें: कलेक्टर …

धमतरी । खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में किसानों के एग्रीस्टेक पंजीयन की प्रगति, लंबित प्रकरणों…

16 minutes ago