भोपाल.
मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) के इंजीनियरों द्वारा तैयार एक तकनीकी केस स्टडी प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय जर्नल, वॉटर एंड एनर्जी इंटरनेशनल में प्रकाशित हुई है। इसकी व्यापक सराहना इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग क्षेत्र मे देश -विदेश के नामी विशेषज्ञों ने भी की है।
एमपी ट्रांसको के इंजीनियर जितेंद्र तिवारी एवं इंजीनियर आशुतोष राय द्वारा तैयार की गई यह स्टडी केस 35 वर्ष से अधिक पुराने ट्रांसमिशन लाइनों में बिजली गिरने से होने वाली समस्याओं के समाधान पर आधारित है। इसमें स्पेशल पिट आधारित अर्थिंग तकनीक के माध्यम से टॉवर फुटिंग इम्पीडेंस कम करने और फॉल्ट क्लियरिंग समय सुधारने का सफल प्रयोग प्रस्तुत किया गया है। इससे ट्रांसमिशन सिस्टम की स्थिरता और विश्वसनीयता में सुधार होता है।
बस्तर। बद्रीनारायण मीणा (IPS) ने बुधवार को बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक का पदभार ग्रहण…
रायपुर। राजधानी रायपुर के लिए राहत की खबर है। बुधवार को हड़ताल पर गए सफाई…
जगदलपुर। बस्तर के सबसे बड़े रेलवे स्टेशन जगदलपुर की तस्वीर तेजी से बदल रही है।…
धमतरी। धमतरी जिले के कुरूद थाना क्षेत्र में शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद में…
दुर्ग। ऑनलाइन साइबर ठगी के एक मामले में दुर्ग पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते…
रायपुर। रायपुर जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से तहसीलदार और नायब…