बिलासपुर। कोयले की हेराफेरी से जुड़े दो साल पुराने मामले में पुलिस ने मौर्या कोल डिपो के ड्राइवर और सुपरवाइजर को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को सोमवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। हालांकि, मुख्य आरोपी डिपो संचालक रोमी मौर्य अब भी फरार है। मामला 25 सितंबर 2022 का है, जब गेवरा खदान से घुटकू कोल वाशरी के लिए कोयला लेकर निकली कंपनी की ट्रेलर गाड़ी (सीजी 12 एस 4454) के मालिक शारदा राठौर ने सुपरवाइजर अजय कुमार के साथ मिलकर गाड़ी मौर्या कोल डिपो में खड़ी कराई। डिपो में उच्च गुणवत्ता वाले कोयले को निकालकर उसमें डस्ट, गिट्टी और बजरी भर दी गई। इस गोरखधंधे की जानकारी होने पर फिल कंपनी के मैनेजर संतोष सिंह ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। मामले में पुलिस ने जुर्म दर्ज किया था, लेकिन तत्काल कोई गिरफ्तारी नहीं हुई। अब दो साल बाद ट्रेलर मालिक शारदा राठौर और सुपरवाइजर अजय कुमार को पकड़ा गया है। दूसरी ओर, मुख्य आरोपी रोमी मौर्य पुलिस की पकड़ से बाहर है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस दौरान रोमी मौर्य को शहर में कई बार देखा गया है, लेकिन पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी।
राजनांदगांव । कार्यालय जिला सेनानी नगर सेना राजनांदगांव में क्लोदिंग एवं इक्विपमेंट की निष्प्रयोज्य एवं…
राजनांदगांव । राजनांदगांव जिले में इस वर्ष चालू मानसून वर्ष में 1 जून 2026 से…
राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम पेंड्री स्थित खसरा क्रमांक 368…
रायपुर : कौशल विकास से बंदियों के पुनर्वास को नई दिशा प्रदेश के जिला जेलों…
मोहला । राज्य शासन की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य…
मोहला । स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय…