रायपुर. नगर निगम के नगर निवेश विभाग की समीक्षा बैठक महापौर मीनल चौबे ने विभागीय अध्यक्ष मनोज वर्मा के साथ शनिवार को ली. इसमें उन्होंने तेलीबांधा से टाटीबंध तक सड़क के डिवाइडर्स को नो-फ्लैक्स स्ट्रीट घोषित किया. वहीं विभाग के अधिकारियों को इसमें तत्परता के साथ काम करने कहा. नक्शा पास करने में हो रही देरी की शिकायत पर महापौर ने स्पष्ट कर दिया कि अब अगर इसमें घुमाने-फिराने वाली शिकायत आई तो आवेदक के सामने ही जिम्मेदारी अधिकारियों से जवाब मांगा जाएगा.
इस समीक्षा बैठक में महापौर ने दस दिनों के अंदर प्रत्येक जोन में वेडिंग जोन चिन्हित कर उसमें ठेला एवं पसरा कारोबारियों को जगह देने कहा. इसी के साथ आवासीय नक्शे पास करने में लगातार आ रही परेशानी को देखते हुए उन्होंने सभी रिहायशी आवेदनों में एक महीने के भीतर नक्शे पास करके आवेदक नागरिकों को देने कहा. इस कार्य में देरी होने पर जिम्मेदार नगर निवेश अभियंताओं पर कार्रवाई की चेतावनी दी. घरों के नक्शे के कार्य के लिए उन्होंने पंजीकृत आर्किटेक्ट की जानकारी भी नागरिकों को देने कहा, जिससे मकान बनाने की दस्तावेजी प्रक्रिया में परेशानी न हों. इसके अलावा सभी जोनों में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग पर लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जाए.
उत्तर बस्तर कांकेर । जिले के नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ’सेवा…
बेमेतरा । कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज उत्खनन पर प्रभावी नियंत्रण…
अम्बिकापुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशन, सुशासन तिहार अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर जन समस्या…
अम्बिकापुर । कृषि क्षेत्र में आधुनिक एवं वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाने से किसानों की आय…
एमसीबी । स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 लागू होने तथा माननीय…
अम्बिकापुर । नशामुक्त भारत अभियान योजना के अंतर्गत आयोजित नशामुक्त भारत सप्ताह के तहत आज…