रायपुर । राजधानी रायपुर के चंगोराभाठा क्षेत्र में पीएम सूर्य घर योजना के तहत एक वेंडर से पैसों की मांग करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पॉवर कंपनी ने कार्रवाई करते हुए संविदा कर्मचारी हरिओम साहू की सेवा समाप्त कर दी है, वहीं मामले में नाम आने पर जूनियर इंजीनियर (जेई) एलिन कुजूर को निलंबित कर दिया गया है।
इस प्रकरण की जांच के लिए चार सदस्यीय समिति गठित की गई है। रायपुर के प्रभारी मुख्य अभियंता एस.के. ठाकुर ने बताया कि समिति में एक एसी, दो डीई और एक एई को शामिल किया गया है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सूत्रों के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल एक ऑडियो क्लिप में वेंडर यशवंत सिन्हा और संविदा कर्मचारी हरिओम साहू के बीच बातचीत में काम के बदले छह हजार रुपए की मांग की गई थी। ऑडियो में जेई के हिस्से की बात भी कही गई थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए सर्किल-1 के अधीक्षण अभियंता महावीर विश्वकर्मा ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संविदा कर्मचारी को बर्खास्त किया और जेई को निलंबित किया।
बिलासपुर. हाईकोर्ट ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) द्वारा एक महिला आवेदक का प्रारंभिक अनुबंध…
सूरजपुर। जिले के बसदेई चौकी क्षेत्र के ग्राम बांसपारा में खेती और जमीन विवाद को…
बिलासपुर. जरा सी चूक युवक को भारी पड़ गई. कुएं की दीवार पर बैठकर युवक…
रायपुर । छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने राज्य सरकार द्वारा सोलर…
खैरागढ़ । विश्व रिकॉर्ड में दर्ज 54 इंच लंबी पूंछ वाली पूज्य कामधेनु माता "सौम्या"…
कुम्हारी । कार्यालय नगर पालिका परिषद कुम्हारी में मनोनीत पार्षद (एल्डरमैन) के शपथ ग्रहण समारोह…