CG : बलरामपुर बुजुर्ग महिला हत्याकांड, रिश्तेदार निकले कातिल…

बलरामपुर. बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के ग्राम सिधमा में जमीन विवाद को लेकर रिश्तेदारों ने वृद्धा पर जानलेवा हमला किया. इलाज के दौरान वृद्धा की मौत हो गई. पुलिस ने वारदात में शामिल आधा दर्जन रिश्तेदारों को गिरफ्तार किया है. सभी जेल दाखिल कर दिए गए हैं. पूरा मामला बरियो पुलिस चौकी का है. जानकारी के अनुसार, बरियो पुलिस चौकी में प्रार्थी कुलन रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि 15 अप्रैल को बेटा और बहू के साथ घर के समीप बाड़ी में लगाए मूंगफली फसल से घास निकालने गए थे जबकि पत्नी राजी बाई और नतनी पायल घर में थी.

शाम 5 बजे नतनी पायल दौड़कर आई और बताई की दादी के साथ मारपीट कर रहे है, जिस पर कुलन तत्काल बेटा और बहू के साथ घर पहुंचे तो देखा संजय, उसकी पत्नी परमेश्वरी उर्फ पनेसरी, सरस्वती उर्फ बुधो, राजकुमारी उर्फ जुईया, उसका पति चैतू और फुलकुंवर सभी लोग जमीन हिस्सा बंटवारा को लेकर मारपीट कर रहे थे. परिजन ने बीच बचाव किया तो सभी मौके से फरार हो गए, 16 अप्रैल को जब परिजन भतीजा के फलदान कार्यक्रम में गए थे. तभी बेटा अमृत ने बताया कि मां की तबीयत ज्यादा खराब हो गई. जब तक परिजन घर पहुंचे तब तक वृद्धा की मौत हो चुकी थी.

पुलिस ने मर्ग कायम करने के पश्चात जांच शुरू की. मर्ग जांच उपरांत पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध हत्या का मामला दर्ज किया. पुलिस ने घटना में शामिल ग्राम सिधमा निवासी संजय मानिकपुरी आ. रामभरोस मानिकपुरी (31 वर्ष), परमेश्वरी उर्फ पनेसरी पति संजय मानिकपुरी (28 वर्ष), भेलवाडीह निवासी सरस्वती उर्फ बुधो पति सियाराम उम्र (40 वर्ष), रजपुरी निवासी राजकुमारी उर्फ जुईया पति चैतू मानिकपुरी (45 वर्ष), चैतू मानिकपुरी आ.स्व. सुधीर मानिकपुरी (45 वर्ष) और ग्राम कोट गहना निवासी फुलकुंवर पति मोहन मानिकपुरी (50 वर्ष) को गिरफ्तार किया. पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय पेश किया जहां से सभी को जेल भेज दिया गया है.

kgnews

Recent Posts

CG : महिला पार्षद के देवर ने निगम कर्मचारी को धमकाया, FIR दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की …

CG : महिला पार्षद के देवर ने निगम कर्मचारी को धमकाया, FIR दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की …

बिलासपुर। नगर निगम की स्वच्छता टीम के साथ गाली-गलौज और धमकी देने का मामला सामने…

18 minutes ago
MP में निर्माण कार्य के नए नियम: बिना सूचना घर या दुकान बनाई तो हो सकती है जेल, श्रम विभाग का सख्त आदेश

MP में निर्माण कार्य के नए नियम: बिना सूचना घर या दुकान बनाई तो हो सकती है जेल, श्रम विभाग का सख्त आदेश

भोपाल  मध्य प्रदेश में अब घर, दुकान, बहुमंजिला इमारत या किसी भी तरह का निर्माण…

24 minutes ago
MP को मिली बड़ी मेजबानी, इंदौर में पहली बार होगी विश्व स्नूकर चैंपियनशिप; नवंबर में होगा आयोजन

MP को मिली बड़ी मेजबानी, इंदौर में पहली बार होगी विश्व स्नूकर चैंपियनशिप; नवंबर में होगा आयोजन

इंदौर  दुनिया को स्नूकर का खेल सिखाने वाले मध्य प्रदेश में 100 साल में पहली…

44 minutes ago
Aadhaar Update: 1 जुलाई से ईमेल आईडी अपडेट करना होगा मुफ्त, UIDAI ने खत्म की ₹75 फीस

Aadhaar Update: 1 जुलाई से ईमेल आईडी अपडेट करना होगा मुफ्त, UIDAI ने खत्म की ₹75 फीस

 ग्वालियर  यदि आपके आधार कार्ड में अभी तक ईमेल आईडी अपडेट नहीं है या आप…

1 hour ago
BJP के 7 लाख कार्यकर्ताओं की होगी ऑनलाइन परीक्षा, ऐप पर सवालों के जवाब देने पर मिलेगा डिजिटल सर्टिफिकेट

BJP के 7 लाख कार्यकर्ताओं की होगी ऑनलाइन परीक्षा, ऐप पर सवालों के जवाब देने पर मिलेगा डिजिटल सर्टिफिकेट

भोपाल  भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) आज देशभर में बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं के…

1 hour ago
CG Deputy CM साव का कांग्रेस पर हमला, बोले- UCC पर फैला रही दुष्प्रचार; आदिवासी परंपराएं रहेंगी सुरक्षित

CG Deputy CM साव का कांग्रेस पर हमला, बोले- UCC पर फैला रही दुष्प्रचार; आदिवासी परंपराएं रहेंगी सुरक्षित

रायपुर. भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश में समान नागरिक संहिता याने UCC लागू करने…

13 hours ago