CG : परिवहन आरक्षक भर्ती परीक्षा का समय बदला गया…
रायपुर । छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ती गर्मी, हीट वेव को देखते हुए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) ने प्रतियोगी परीक्षाओं के समय में बदलाव कर दिया है। रविवार 19 अप्रैल को होने वाली परिवहन आरक्षक भर्ती परीक्षा के बाद आगामी सभी परीक्षाएं सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएंगी।
पहले परीक्षा का समय 11 से 1.15 बजे तक निर्धारित किया गया था। दोपहर की पाली को पूरी तरह समाप्त करने का निर्णय लिया गया है। इससे परीक्षार्थियों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। आज होने वाली परिवहन आरक्षक परीक्षा पूर्व निर्धारित समय सुबह 11 बजे से दोपहर 1.15 बजे तक ही होगी।
इसके बाद नई समय-सारिणी लागू की जाएगी। परीक्षार्थियों के लिए हल्के रंग की आधी बांह की शर्ट और स्लीपर पहनना अनिवार्य है। महिला अभ्यर्थियों को कान के आभूषण (जैसे झुमके) पहनने की अनुमति नहीं होगी, हालांकि मंगलसूत्र सहित गले के आभूषण पहन सकेंगी।
बिलासपुर। नगर निगम की स्वच्छता टीम के साथ गाली-गलौज और धमकी देने का मामला सामने…
भोपाल मध्य प्रदेश में अब घर, दुकान, बहुमंजिला इमारत या किसी भी तरह का निर्माण…
इंदौर दुनिया को स्नूकर का खेल सिखाने वाले मध्य प्रदेश में 100 साल में पहली…
ग्वालियर यदि आपके आधार कार्ड में अभी तक ईमेल आईडी अपडेट नहीं है या आप…
भोपाल भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) आज देशभर में बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं के…
रायपुर. भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश में समान नागरिक संहिता याने UCC लागू करने…