छत्तीसगढ़

CG : राज्य ग्रामीण बैंक के 4 ग्राहकों की निजी जानकारी हुई लीक, शिकायत दर्ज

बैकुंठपुर। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक से कुछ ग्राहकों के खातों के स्टेटमेंट विवरण को बैंक कर्मी द्वारा ही निकाल कर वायरल करने के मामले में ग्राहकों ने कार्रवाई की मांग की है परंतु एक महीना बीत गया, अभी तक बैंक के अधिकारियों ने उक्त बैंक कर्मी पर किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं की है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के 4 ग्राहकों ने अपनी शिकायत में बताया है कि उनका खाता छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक शाखा पटना में बचत एवं ऋणखाता विधिवत् संचालित है, उनके द्वारा बैंकिंग नियमों एवं शर्तों का विधिवत पालन करते हुए खाता संधारित किये हुए हैं, समय-समय पर ऋण की अदायगी की जा रही है । उपरोक्त संव्यवहार में किसी भी प्रकार की कोई अनियमितता नहीं की गयी है।

उन्होंने बैंक पर पूरा भरोसा एवं विश्वास है कि वैध व्यक्तिगत अधिकारों एवं निजता के अधिकारों के तहत उनके खाता संधारण व खाता की विवरणी की जानकारी गोपनीय एवं सुरक्षित रखी जायेगी, परंतु ऐसा नहीं हुआ है। उनके द्वारा दिनांक 30 दिसम्बर 23 से 5 जनवरी 24 उनके खाता की विवरणी की मांग बैंक से नहीं की गयी है और न ही कोई आवेदन दिया गया है, उन्हें उसकी कोई आवश्यकता नहीं थी। परंतु उनके खाते की जानकारी उन्हें मोबाईल में वायरल होने के बाद लगी।

kgnews

Recent Posts

CG : सुशासन तिहार के अंतिम शिविर में शामिल हुईं प्रमुख सचिव निहारिका बारिक

CG : सुशासन तिहार के अंतिम शिविर में शामिल हुईं प्रमुख सचिव निहारिका बारिक

महासमुंद, सुशासन तिहार के तहत जिले में आयोजित अंतिम समाधान शिविर में आज प्रमुख सचिव…

2 minutes ago
CG : मुक्त कराए गए श्रमिकों की सकुशल वापसी

CG : मुक्त कराए गए श्रमिकों की सकुशल वापसी

बिलासपुर स्टेशन पहुंचकर अधिकारियों ने जाना हालचाल, बसों से गृह ग्राम के लिए किया रवाना…

7 minutes ago
CG : सुशासन तिहार के शिविरों में मिल रहा त्वरित समाधान, योजनाओं का लाभ पहुंच रहा ग्रामीणों तक

CG : सुशासन तिहार के शिविरों में मिल रहा त्वरित समाधान, योजनाओं का लाभ पहुंच रहा ग्रामीणों तक

ग्राम पंचायत कचंदा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में 1337 आवेदन प्राप्त जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों…

10 minutes ago
CG : उन्नत नस्ल की गायों ने बदली सरस्वती पैंकरा की जिंदगी, बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल

CG : उन्नत नस्ल की गायों ने बदली सरस्वती पैंकरा की जिंदगी, बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल

बिहान योजना और पशुपालन प्रोत्साहन योजना से मिला नया जीवन संबल रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

14 minutes ago
भोपाल में फर्जी डॉक्टरों का खुलासा: नकली दस्तावेजों के सहारे NHM में 5 महीने तक करते रहे नौकरी

भोपाल में फर्जी डॉक्टरों का खुलासा: नकली दस्तावेजों के सहारे NHM में 5 महीने तक करते रहे नौकरी

भोपाल  मध्य प्रदेश में ऐसे डॉक्टरों का नेटवर्क सामने आया है, जिन्होंने फर्जी डिग्री, फर्जी…

15 minutes ago
CG : बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अंतर्गत बलौदा के ग्राम पंचायत चारपारा में विशेष कार्यक्रम आयोजित

CG : बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अंतर्गत बलौदा के ग्राम पंचायत चारपारा में विशेष कार्यक्रम आयोजित

रायपुर, जांजगीर-चांपा जिले के एकीकृत बाल विकास परियोजना बलौदा अंतर्गत ग्राम पंचायत चारपारा में महिला…

23 minutes ago