छत्तीसगढ़

CG : अंगूठी की कीमत को लेकर विवाद, चला चाकू …

बिलासपुर। रतनपुर में भैरव बाबा मंदिर के पास एक अंगूठी की कीमत को लेकर विवाद शुरू हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि तीन युवकों ने मिलकर एक दुकान संचालक पर सरेराह चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। लहूलुहान दुकानदार की चीख-पुकार सुनकर दौड़े स्थानीय लोगों ने मुख्य आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया, जबकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। रतनपुर निवासी नूतन तंबोली भैरव बाबा मंदिर के पास प्रसाद और अंगूठियों की दुकान चलाते हैं। बुधवार शाम उनकी दुकान पर तीन ग्राहक पहुंचे। युवकों ने दुकान में रखी अंगूठियां देखनी शुरू की। एक अंगूठी पसंद आने पर जब उन्होंने नूतन से उसकी कीमत पूछी, तो मोलभाव को लेकर दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई। बात इतनी बढ़ी कि युवक भड़क गए।

इसी बीच आरोपी नवीन कुमार बैसवाड़े ने नूतन पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगते ही दुकान संचालक खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। गंभीर हालत में नूतन को तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। वारदात को अंजाम देकर तीनों आरोपी भागने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन चीख-पुकार सुनकर आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए। भीड़ ने घेराबंदी कर मुख्य हमलावर नवीन कुमार बैसवाड़े को मौके पर ही पकड़ लिया और उसकी पिटाई करने के बाद रतनपुर पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस दोनों फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

kgnews

Recent Posts

CG : भिलाई की बसाहट बचाने घर-घर जाएंगे देवेंद्र यादव, सेक्टर-2 से शुरू करेंगे जनसंपर्क अभियान …

CG : भिलाई की बसाहट बचाने घर-घर जाएंगे देवेंद्र यादव, सेक्टर-2 से शुरू करेंगे जनसंपर्क अभियान …

भिलाई । भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी की टाउनशिप, सेक्टर-9 अस्पताल और मैत्री बाग के भविष्य…

15 minutes ago
CG : बिछिया में स्वच्छता रैली और घर-घर कचरा संग्रहण अभियान, शिक्षकों-विद्यार्थियों ने संभाली जागरूकता की कमान …

CG : बिछिया में स्वच्छता रैली और घर-घर कचरा संग्रहण अभियान, शिक्षकों-विद्यार्थियों ने संभाली जागरूकता की कमान …

बसना । घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और ग्रामीणों में स्वच्छता के प्रति…

22 minutes ago
CG : रायपुर-महासमुंद में खाद की कालाबाजारी पर कार्रवाई, 60.15 टन उर्वरक जब्त …

CG : रायपुर-महासमुंद में खाद की कालाबाजारी पर कार्रवाई, 60.15 टन उर्वरक जब्त …

रायपुर/महासमुंद । प्रदेश में खरीफ सीजन के दौरान खाद की मांग बढ़ने के बीच कृषि…

42 minutes ago
CG : सकरी पुल पर फंसा सेंभर लकड़ी से भरा ट्रक, यातायात रहा बाधित …

CG : सकरी पुल पर फंसा सेंभर लकड़ी से भरा ट्रक, यातायात रहा बाधित …

सारंगढ़ । जिले के सरसीवां तहसील अंतर्गत ग्राम पिपरडीह के पास रविवार रात सेंभर लकड़ी…

50 minutes ago
CG : जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, कोतवाली पुलिस ने 4 जुआरियों को दबोचा …

CG : जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, कोतवाली पुलिस ने 4 जुआरियों को दबोचा …

सारंगढ़ । सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में अवैध जुआ के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

1 hour ago
कोचिंग सेंटरों में पुलिस की दबिश, फायर सेफ्टी और सुरक्षा मानकों की हुई सघन जांच

कोचिंग सेंटरों में पुलिस की दबिश, फायर सेफ्टी और सुरक्षा मानकों की हुई सघन जांच

राजनांदगांव. शहर के कोचिंग संस्थानों में पुलिस की टीम ने दबिश देकर फायर सेफ्टी एवं…

1 hour ago