छत्तीसगढ़

CG : अंतर्विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता फाइनल मुकाबला आज

रायपुर। रायपुर के सुभाष स्टेटियम में आज 20 अप्रैल को को स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता स्वीप क्रिकेट का आयोजन किया जाएगा। शाम 5.30 बजे स्मार्ट सिटी रायपुर और पुलिस विभाग के बीच प्रतियोगिता का आयोजन होगा। सभी 16 प्रतिभागी विभाग अपने दल के सभी खिलाड़ियों के साथ प्रदाय किट/टी शर्ट/केप में स्टेडियम में अनिवार्य रूप से उपस्थित होंगे। मतदाताओं के बीच संदेश पहुंचाने तीन दिवसीय फूड फेस्टिवल का शानदार आगाज महासमुंद जिले में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने अनोखी पहल की जा रही है। स्वीप दिव्यांग क्रिकेट मैच के अलावा फूड फेस्टिवल के माध्यम से मतदाताओं तक संदेश पहुंचाने का अनोखा आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला प्रशासन द्वारा मतदाताओं के बीच ‘‘मेरा वोट, मेरी पहचान, शत प्रतिशत करना है मतदान’’ जागरूकता का संदेश पहुंचाने स्थानीय बी.टी.आई. रोड स्थित चौपाटी में तीन दिवसीय फूड फेस्टिवल 19 से 21 अप्रैल संध्या 5ः00 बजे से रात्रि 10ः00 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। आज शाम फूड फेस्टिवल का शानदार आगाज किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रभात मलिक ने चौपाटी पहुंचकर मतदाताओं का उत्साह वर्धन किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ एस आलोक सहित जिला अधिकारी और कर्मचारी और आम नागरिक मौजूद थे। तीनों दिन खाने के शौकीन और संगती प्रेमी सहित आम नागरिकों के मनोरंजन के लिए प्रसिद्ध एवं स्थानीय कलाकारों द्वारा संध्या 06ः00 बजे से रात्रि 08ः00 बजे तक संगीतमय प्रस्तुति भी दी जाएगी। जिसमें 19 अप्रैल को उद्घाटन समारोह के अवसर पर मशहूर एंकर तशीश, हीप हॉप जुम्बा, शब-ए-अमन व रैपर अंकित एंड सड्ढू बॉयस द्वारा शानदार प्रस्तुति दी गई। इसी तरह 20 अप्रैल को एंकर तशीश, हीप हॉप जुम्बा, हवाएं द बैंड एवं सावन द बैंड तथा 21 अप्रैल समापन समारोह के अवसर पर एंकर तशीश, हीप हॉप जुम्बा, स्पेशल परफॉर्मेंस एवं इंडियन रोलर के कलाकारों द्वारा संगीतमय प्रस्तुति दी जाएगी।

kgnews

Recent Posts

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में 3 और 4 जुलाई को राजधानी…

6 hours ago
संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

रायपुर  मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का…

6 hours ago
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के…

7 hours ago
स्‍वच्‍छ एवं हरित विद्यालय की राष्‍ट्रीय रेटिंग में मध्‍यप्रदेश की उल्‍लेखनीय उपलब्‍ध‍ि

स्‍वच्‍छ एवं हरित विद्यालय की राष्‍ट्रीय रेटिंग में मध्‍यप्रदेश की उल्‍लेखनीय उपलब्‍ध‍ि

भोपाल स्‍कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग भारत सरकार द्वारा घोषित स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग…

7 hours ago
शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

रायपुर  शिक्षा मंत्री   गजेंद्र यादव ने आज  बुधवार को बस्तर कलेक्टोरेट के प्रेरणा सभाकक्ष में…

7 hours ago
डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

भोपाल  महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश पुलिस…

7 hours ago