छत्तीसगढ़

CG : अपर कलेक्टर साहू ने जांच नाका चरौदा एवं धान खरीदी केंद्र परसदा का किया निरीक्षण…

महासमुंद, अपर कलेक्टर रवि कुमार साहू ने आज पिथौरा ब्लॉक के धान जांच नाका चरौदा एवं धान खरीदी केंद्र परसदा का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने केंद्र पर मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों से धान खरीदी प्रक्रिया, नमी परीक्षण, तौल और भंडारण की स्थिति के बारे में जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर ने किसानों की सुविधा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धान खरीदी केंद्रों पर किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। नमी परीक्षण में पारदर्शिता बनाए रखने और समय पर तौल प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने अधिकारियों को सतर्कता बरतने की सलाह दी। धान खरीदी केंद्र परसदा में भंडारण की व्यवस्था का जायजा लेते हुए उन्होंने यह सुनिश्चित करने को कहा कि धान को उचित ढंग से सुरक्षित रखा जाए और कोई अनियमितता न हो।
धान जांच नाका चरौदा में उन्होंने आने-जाने वाले वाहनों की निगरानी पर जोर दिया और नाके पर सुरक्षा व पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, अवैध धान परिवहन पर रोक लगाने के लिए टीम को सक्रिय रहने की हिदायत दी। अपर कलेक्टर साहू ने कहा कि शासन की धान खरीदी नीति को सफलतापूर्वक लागू करना प्रशासन की प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ओंकारेश्वर सिंह, तहसीलदार नितिन ठाकुर सहित संबंधित विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

खेत में करंट लगने से किसान की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

खेत में करंट लगने से किसान की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

रायपुर  दुर्ग जिले के अंडा थाना क्षेत्र के ग्राम चिंगरी निवासी 60 वर्षीय किसान बिरेन्द्र…

41 minutes ago
मैहर बैंड भारत सरकार की राष्ट्रीय अमूर्त सांस्कृतिक विरासत में सम्मिलित

मैहर बैंड भारत सरकार की राष्ट्रीय अमूर्त सांस्कृतिक विरासत में सम्मिलित

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की गहरी सांस्कृतिक अभिरुचि और प्रदेश की अनमोल धरोहरों को…

51 minutes ago
संभाग स्तरीय रोजगार मेले में युवाओं का बढ़ाया उत्साह, मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— प्रतिभा और कौशल को मिलेगा बेहतर अवसर

संभाग स्तरीय रोजगार मेले में युवाओं का बढ़ाया उत्साह, मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— प्रतिभा और कौशल को मिलेगा बेहतर अवसर

रायपुर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने शनिवार को अंबिकापुर स्थित शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय…

51 minutes ago
मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय से आज शाम राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में पद्मश्री…

51 minutes ago
किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्रीशर्मा ने लगाई जनचौपाल

किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्रीशर्मा ने लगाई जनचौपाल

रायपुर कभी नक्सल संगठन का मजबूत गढ़ और बस्तर में नक्सलियों की मांद कहे जाने…

1 hour ago
65वीं राष्ट्रीय अंतर्राज्यीय सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में समरदीप सिंह ने जीता रजत पदक

65वीं राष्ट्रीय अंतर्राज्यीय सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में समरदीप सिंह ने जीता रजत पदक

भोपाल मध्यप्रदेश राज्य एथलेटिक्स अकादमी के प्रतिभावान खिलाड़ी समरदीप सिंह ने ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर…

1 hour ago