जांजगीर-चाम्पा। जिले में स्थित कृष्णा हॉस्पिटल के डॉक्टर जयप्रकाश देवांगन को महिला से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी उस घटना के बाद हुई जिसमें एक महिला ने इलाज के दौरान डॉक्टर पर अनुचित व्यवहार करने का आरोप लगाया था। घटना की जानकारी मिलते ही महिला के परिजन और स्थानीय लोग अस्पताल पहुंच गए और वहां जमकर हंगामा किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए चाम्पा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पीड़िता की शिकायत पर डॉक्टर जयप्रकाश देवांगन के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया। आरोपी डॉक्टर घटना के बाद फरार हो गया था और पुलिस से बचने के लिए बिलासपुर की ओर भागने की कोशिश कर रहा था। लेकिन पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए उसे रास्ते में ही गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारतीय योग परम्परा को सांस्कृतिक मूल्यों…
- पुराने हास्पिटल के बीएमओ कार्यालय का अछोली स्थित नए कार्यालय में शिफ्ट करने के…
भोपाल जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जल संरक्षण, भारतीय संस्कृति, पंचमहाभूतों तथा सतत् विकास…
- प्रारंभिक निर्देशों के लिए 28 मई को सुबह 7 बजे सेना भर्ती कार्यालय रायपुर…
राजनांदगांव । जिला चिकित्सालय राजनांदगांव परिसर में आबंटित दुकानों का वर्षों से लंबित किराया जमा…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने दैवीय विपत्तियों के संबंध में राहत मद अंतर्गत आपदा प्रभावितों…