बस्तर पुलिस अधीक्षक ने आचार संहिता से पहले जिले में सर्जरी करते हुए नौ निरीक्षक और दो सहायक उप निरीक्षक को तबादला कर दिया है। जिसमे लंबे समय से सायबर सेल का प्रभार संभाल रहे सुरेश जांगड़े को कोतवाली का प्रभार दिया है, वहीं कोतवाली थाना प्रभारी लीलाधर को बोधघाट थाना भेजा गया है।

बता दें कि बस्तर पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा के द्वारा बस्तर जिले के अलग- अलग थानों में पदस्थ आलाधिकारियों को इधर से उधर किया है, जिसमें सुरेश जांगड़े को सायबर सेल से कोतवाली थाना प्रभारी, लीलाधर राठौर को कोतवाली से बोधघाट, दिलबाग सिंह को रक्षित केंद्र से परपा थाना, दिनेश यादव को बकावंड से भानपुरी थाना, टामेश्वर चौहान को लोहंडीगुड़ा से नगरनार थाना, गणेश राम को परपा से लोहंडीगुड़ा, क्षत्रपाल कंवर रक्षित केंद्र से बकावंड, शिवानंद सिंह को नगरनार से प्रभारी सायबर सैल, कविता धुर्वे को बोधघाट से रक्षित केंद्र जगदलपुर, सहायक उप निरीक्षक भवानी राम कश्यप को परपा से लोहंडीगुड़ा, सहायक उप निरीक्षक प्रमोद सिन्हा को कोड़ेनार से चित्रकोट भेजा गया है।
बलौदाबाजार। जिले के कसडोल क्षेत्र में एक ट्रैक्टर मालिक ने महिला नायब तहसीलदार पर 50…
राजनांदगांव , जिले के ग्राम बरगा में बुधवार को आयोजित सूर्यसभा में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त…
बलौदाबाजार। तहसील कसडोल के ग्राम सिनोधा से अवैध रेत परिवहन करते ट्रेक्टर को नायब तहसीलदार…
इंदौर अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का असर पूरे विश्व में किसी न किसी क्षेत्र में…
दतिया सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत राशन प्राप्त करने वाले हजारों हितग्राहियों के लिए…
भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए बड़ी सौगात देते हुए पुलिस विभाग में…