छत्तीसगढ़

CG : आज ब्लड सेंटर दुर्ग में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है…

दुर्ग । ब्लड सेंटर जिला चिकित्सालय दुर्ग (ब्लड बैंक) में 25 जनवरी रविवार को प्रातः 9.00 बजे से संध्या 5.00 बजे तक रक्तदान व रक्तदान उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं हेतु जिला चिकित्सालय दुर्ग में निःशुल्क वाहन पार्किंग सुविधा एवं प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। ब्लड बैंक में रक्त की निरंतर उपलब्धता विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों के अधिक से अधिक आयोजन से ही सुनिश्चित किया जा सकता है।

दुर्घटना, आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों के हित हेतु रक्तदान कर पीड़ित मानवता की सेवा में जनसामान्य द्वारा अपना अमूल्य योगदान दिया जा सकता है। वजन के अनुसार स्वस्थ शरीर में 5 से 6 लीटर तक रक्त होता है जिसमें से शरीर रक्तदाताओं को 1 बार में केवल 350 ML ही रक्त दान करना होता है। रक्तदान के समय वजन, बीपी, हिमोग्लोबिन, ब्लड ग्रुप, मलेरिया, एचआईवी, हेपेटाइटिस, वीडीआरएल की निःशुल्क जांच होती है।

व्यस्क लोग जिनकी उम्र 18 वर्ष से 65 वर्ष हो, वजन 45 किलोग्राम से ऊपर हो एवं जिनका हीमोग्लोबिन 11 g/dl से ऊपर हो वह रक्तदान कर सकते है। हर 3 माह (90 दिन) के अंतराल पर पुरूष तथा हर 4 माह (120) दिन) के अंतराल पर महिला रक्तदान कर सकती है। हर बालिक एवं स्वस्थ व्यक्ति का कर्तव्य व दायित्व है कि जरूरतमंद मरीजों के लिये रक्तदान करें। जनसामान्य से अपील की गई है कि इस मानवीय कार्य में 25 जनवरी दिन रविवार को सभी को रक्तदान के लिये प्रेरित करें एवं रक्तदान शिविर तक लाने में मदद करें ताकि रक्तदान से ब्लड बैंक में सभी ग्रुप्स के रक्त युनिट उपलब्ध हो पाए।

kgnews

Recent Posts

CG : कुपोषण और एनीमिया के खिलाफ जमीनी स्तर पर तंत्र को करें मजबूत : मंत्री रजवाड़े…

CG : कुपोषण और एनीमिया के खिलाफ जमीनी स्तर पर तंत्र को करें मजबूत : मंत्री रजवाड़े…

सूरजपुर । महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने आज जिला…

9 minutes ago
CG : प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का जागरूकता अभियान, किसानों से समय पर बीमा कराने की अपील…

CG : प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का जागरूकता अभियान, किसानों से समय पर बीमा कराने की अपील…

सूरजपुर । कलेक्टर रेना जमील के निर्देशन एवं उप संचालक कृषि के मार्गदर्शन में आज…

13 minutes ago
CG : प्रधान पाठक के घर डेढ़ लाख की चोरी, सूने मकान में चोरों का धावा …

CG : प्रधान पाठक के घर डेढ़ लाख की चोरी, सूने मकान में चोरों का धावा …

रायगढ़। छाल थाना क्षेत्र के ग्राम बोजिया में सूने मकान को निशाना बनाकर चोरों ने…

14 minutes ago
श्रीगोंचा महापर्व में उमड़ा आस्था का सैलाब, जगदलपुर बना सामाजिक एकता का प्रतीक

श्रीगोंचा महापर्व में उमड़ा आस्था का सैलाब, जगदलपुर बना सामाजिक एकता का प्रतीक

जगदलपुर. श्रीगोंचा महापर्व में जनकपुर स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर भक्तिभाव से सराबोर नजर आया. वैदिक…

20 minutes ago
CG : बिलासपुर संभाग में हुई भारी बारिश, अगले 5 दिनों के लिए भी अलर्ट …

CG : बिलासपुर संभाग में हुई भारी बारिश, अगले 5 दिनों के लिए भी अलर्ट …

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों में भारी बारिश, गरज-चमक और…

23 minutes ago
खुले मन से मध्यप्रदेश में करें निवेश, हरसंभव करेंगे मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

खुले मन से मध्यप्रदेश में करें निवेश, हरसंभव करेंगे मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

खुले मन से मध्यप्रदेश में करें निवेश, हरसंभव करेंगे मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव लगभग…

26 minutes ago