उत्तर बस्तर कांकेर, जिले के भानुप्रतापपुर विकासखण्ड के ग्राम चौगेल कैंप में आत्मसमर्पित 40 महिला एवं पुरुष माओवादियों को ड्राइविंग, सिलाई, काष्ठशिल्प इलेक्ट्रिशियन के साथ-साथ कृषि आधारित आजीविका पर कौशल का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि समाज की मुख्यधारा में लौटने के बाद वे रोजगार से जुड़ सकें और आत्मनिर्भर बनकर सम्मानपूर्वक जीवन-यापन कर सकंे। इसी कड़ी में कृषि विभाग द्वारा कृषि क्षेत्र में आजीविका के साधन के उद्देश्य से 25 से 27 फरवरी तक तीन दिवसीय प्रशिक्षण आत्मसमर्पित माओवादियों को दिया जा रहा है।
उप संचालक कृषि जितेंद्र कोमरा ने प्रशिक्षण के दौरान बताया कि कृषि विभाग में संचालित विभिन्न रोजगारमूलक योजना जैसे राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना, कृषक उन्नत्ति योजना, बीज उत्पादन योजना, कृषि यंत्र उपकरण, एग्रीकल्चर सब मिशन योजना, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, लाभकारी फसलें दलहन, तिलहन, रागी, कोदो, कुटकी एवं मक्का की आधुनिक खेती शामिल है। इसी प्रकार सब्जी उत्पादन, फूलों की खेती, पशुपालन विभाग अंतर्गत मुर्गी पालन, शूकर पालन, बकरी पालन, दुग्ध व्यवसाय, मछलीपालन इत्यादि आजीविकामूलक गतिविधियां शामिल हैं।
रायपुर धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के…
रायपुर शासन की डिजिटल सेवाएं अब आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवा…
भोपाल भिंड जिले के थाना मेहगाँव क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…
भोपाल महिला सुरक्षा शाखा, पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय के नवीन भवन…
रायपुर रायपुर में होगा राष्ट्रीय ’साइंस म्यूजियम’ का आयोजन छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं अनुसंधान गतिविधियों…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर…