छत्तीसगढ़

CG : आयुष्मान भारत वय वंदन योजना में सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिला राज्य में प्रथम…

आयुष्मान वय वंदना कार्ड से 70 वर्ष या ज्यादा आयु के बुजुर्ग को प्रतिवर्ष ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज

सारंगढ़- बिलाईगढ़ । जिले ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि के साथ प्रदेश में अग्रणी बनकर उभरा है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी ‘आयुष्मान भारत- प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना’ के अंतर्गत 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए शुरू की गई ‘वय वंदन योजना’ के क्रियान्वयन में सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले ने पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर एक मिसाल कायम की है। यह उपलब्धि जिला प्रशासन के कुशल नेतृत्व और स्वास्थ्य विभाग की तत्परता का परिणाम है। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कुशल मार्गदर्शन और रणनीतिक दिशा -निर्देशों ने इस लक्ष्य को हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने कहा कि शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुँचाना हमारी प्राथमिकता है। वहीं डॉ. पुष्पेंद्र वैष्णव ने सभी मैदानी अमले, मितानिनों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के प्रयासों को इस जीत का श्रेय दिया है। जिले की इस सफलता से न केवल स्वास्थ्य विभाग का मनोबल बढ़ा है, बल्कि यह अन्य जिलों के लिए भी एक प्रेरणा का स्रोत बन गया है। अब प्रशासन का लक्ष्य इस गति को बनाए रखते हुए अन्य स्वास्थ्य योजनाओं में भी इसी तरह की उत्कृष्टता हासिल करना है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुष्पेंद्र वैष्णव के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जमीनी स्तर पर व्यापक कार्य योजना तैयार की। इस दौरान जिले के आयुष्मान भारत योजना के जिला समन्वयक रोशन सचदेव एव सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों के बीच बेहतरीन समन्वय देखने को मिला, जिसके परिणामस्वरूप पात्र वरिष्ठ नागरिकों का शत- प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करने का लक्ष्य तेजी से पूरा किया गया। आयुष्मान वय वंदना कार्ड, आयुष्मान भारत योजना का एक विस्तार है। इसके तहत 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को उनकी आय की परवाह किए बिना प्रति वर्ष ₹5 लाख तक का मुफ्त और कैशलेस इलाज मिलता है।

इस योजना में जिले के प्रथम आने से यह स्पष्ट है कि प्रशासन ने न केवल डेटा एंट्री, बल्कि घर- घर जाकर लाभार्थियों की पहचान करने और उन्हें कार्ड उपलब्ध कराने में भी प्राथमिकता दिखाई है।

अधिकारियों का उत्साहवर्धन

इस उपलब्धि पर जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम की सराहना की है।

kgnews

Recent Posts

जेल के भीतर से बाबर का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

जेल के भीतर से बाबर का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

 रतलाम  चाकूबाजी के मामले में गिरफ्तार होकर महज चार दिन पहले न्यायिक अभिरक्षा में सर्किल…

2 hours ago
भोपाल को मिली 21 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, आधुनिक सुविधाओं के साथ इन रूटों पर दौड़ेंगी

भोपाल को मिली 21 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, आधुनिक सुविधाओं के साथ इन रूटों पर दौड़ेंगी

भोपाल राजधानी भोपाल में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में…

3 hours ago
MP हाईकोर्ट का अहम फैसला, सहमति से बने संबंध के बाद शादी से इनकार करना रेप नहीं

MP हाईकोर्ट का अहम फैसला, सहमति से बने संबंध के बाद शादी से इनकार करना रेप नहीं

जबलपुर  मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि दो बालिगों…

3 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों के खातों में 1460.25 करोड़ की राशि करेंगे अंतरित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों के खातों में 1460.25 करोड़ की राशि करेंगे अंतरित

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 जुलाई को भोपाल जिले के जगदीशपुर से 10.54 लाख…

3 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 19 जुलाई, रविवार को जगदीशपुर में होने…

3 hours ago
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, तीसरे दिन प्रदेशभर में 1100 से अधिक कार्यक्रम आयोजित

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, तीसरे दिन प्रदेशभर में 1100 से अधिक कार्यक्रम आयोजित

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' जनजागरूकता अभियान…

3 hours ago