छत्तीसगढ़

CG : आरक्षक भर्ती:एक पद के लिए 117 दावेदार, 16 से होगा फिजिकल टेस्ट

रायपुर, आरक्षक भर्ती के लिए दस्तावेजों की जांच, शारीरिक नापजोख एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा 16 नवंबर से शुरू होगी। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ की ओर से सूचना जारी की गई है। जिला पुलिस बल में 5967 पदों पर आरक्षक संवर्ग में सिपाही, ड्राइवर और ट्रेडमैन की सीधी भर्ती होगी। इसके लिए पिछले साल अक्टूबर में विज्ञापन जारी हुआ था। आवेदन 1 जनवरी से 6 मार्च तक मंगाए गए थे। करीब 7 लाख से ज्यादा आवेदन मिले हैं। यानी एक पद के लिए 117 दावेदार हैं।

अब भर्ती के प्रथम चरण के तहत दस्तावेजों की जांच, शारीरिक नापजोख एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा रायपुर, धमतरी, दुर्ग, राजनांदगांव, बिलासपुर, रायगढ़, सूरजपुर, जगदलपुर एवं कोंडागांव में निर्धारित परीक्षा स्थलों में आयोजित की जाएगी। इसके लिए अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र छत्तीसगढ़ पुलिस की वेबसाइट https://cgpolice.gov.in पर 4 नवंबर को जारी होंगे।

दस्तावेजों की जांच के बाद होगी शारीरिक नापजोख

आरक्षक जीडी के लिए मिले आवेदनों के आधार पर अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच 16 नवंबर से शुरू होगी। इसके बाद शारीरिक नापजोख, शारीरिक दक्षता परीक्षण जैसे-ऊंची कूद, लंबी कूद, गोला फेंक, 100 मीटर- 800 मीटर दौड़ होगी। इनके अं​कों के आधार पर अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा। यह परीक्षा 100 अंकों की होगी। इसके बाद फिर इंटरव्यू भी होगा।

kgnews

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार: मुख्यमंत्री साय

छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार: मुख्यमंत्री साय

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव…

15 minutes ago
“मध्यप्रदेश समान नागरिक संहिता, 2026” के विधेयक का अनुमोदन

“मध्यप्रदेश समान नागरिक संहिता, 2026” के विधेयक का अनुमोदन

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में गौंड वंश के वैभवशाली दुर्ग जगदीशपुर के…

30 minutes ago
मानसून में खतरे की जद में इंदौर, खतरनाक मकानों पर कार्रवाई अब भी अधूरी

मानसून में खतरे की जद में इंदौर, खतरनाक मकानों पर कार्रवाई अब भी अधूरी

 इंदौर  हर बार की तरह इस बार भी नगर निगम ने सर्वे का पूरा प्रहसन…

50 minutes ago
MP में 3 IPS अफसरों के तबादले, टीकमगढ़ और श्योपुर को मिले नए SP

MP में 3 IPS अफसरों के तबादले, टीकमगढ़ और श्योपुर को मिले नए SP

टीकमगढ़. मध्यप्रदेश में भारतीय पुलिस सेवा के तीन अफसरों का ट्रांसफर किया गया है। राज्य…

1 hour ago
कोरबा में 206 साल के पेड़ों की लकड़ी बरामद, आरोपी गिरफ्तार, आरा मिल सील

कोरबा में 206 साल के पेड़ों की लकड़ी बरामद, आरोपी गिरफ्तार, आरा मिल सील

कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में वन विभाग ने करीब 8 से 10 लाख रुपये…

1 hour ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव, मंत्रीगण सहित ई-बस से पहुंचे जगदीशपुर

मुख्यमंत्री डॉ. यादव, मंत्रीगण सहित ई-बस से पहुंचे जगदीशपुर

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज मंत्री परिषद की बैठक के लिए ई-बस से जगदीशपुर…

1 hour ago