CG : आर्थिक तंगी से परेशान नाबालिग ने लगाई फांसी…

रायपुर । राजधानी के विधानसभा थाना क्षेत्र अंतर्गत नरदहा गांव से शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 17 वर्षीय नाबालिग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव गांव के स्कूल बिल्डिंग के पीछे एक पेड़ से लटकता मिला।

सूचना मिलते ही विधानसभा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मृतक सूरज यादव गांव में ही चाय-नाश्ते की दुकान चलाता था और बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहा था।

नाबालिग की लाश देख गांव में सनसनी
सुबह जब गांव के लोग बाहर निकले, तो स्कूल के पीछे पेड़ से लटकती लाश देख सन्न रह गए। कुछ ही देर में यह खबर पूरे गांव में फैल गई। परिजनों को जब इसकी जानकारी मिली तो घरों में मातम पसर गया।

पुलिस जुटी जांच में, नहीं मिला सुसाइड नोट
पुलिस ने बताया कि मृतक सूरज यादव के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है, ताकि आत्महत्या के पीछे की सही वजह सामने आ सके।

पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में आर्थिक तंगी ही आत्महत्या की वजह मानी जा रही है, लेकिन सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

kgnews

Recent Posts

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

​रायपुर       धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के…

23 minutes ago
सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

रायपुर शासन की डिजिटल सेवाएं अब आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवा…

38 minutes ago
भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  भिंड जिले के थाना मेहगाँव क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

38 minutes ago
विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

रायपुर रायपुर में होगा राष्ट्रीय ’साइंस म्यूजियम’ का आयोजन छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं अनुसंधान गतिविधियों…

53 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर…

53 minutes ago