CG : देवपुर परिक्षेत्र में हुआ वन महोत्सव एवं जल-जंगल यात्रा का आयोजन…

छात्रों और ग्रामीणों ने लिया वन संरक्षण का संकल्प

बलौदाबाजार, वनमण्डलाधिकारी  गणवीर धम्मशील के मार्गदर्शन में  देवपुर परिक्षेत्र में गुरूवार को जल-जंगल यात्रा एवं वन महोत्सव-एक पेड़ माँ के नाम 2.0 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्रों और ग्रामीणों ने एक पेड़ माँ के नाम से वृक्षारोपण कर ने संकल्प लिया।

कार्यक्रम में वन परिक्षेत्र अधिकारी संतोष पैकरा के नेतृत्व में शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल चांदन के विद्यार्थियों और ग्राम अमरुवा के ग्रामीणों को वन का भ्रमण कराया गया। भ्रमण के दौरान सभी प्रतिभागियों को नालों और कम पुनरुत्पादन वाले क्षेत्रों में कराए गए भू-जल संरक्षण कार्यों, विभिन्न वृक्ष प्रजातियों, वन्यजीवों एवं स्थानीय पारिस्थितिकी के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में प्रशिक्षु वन क्षेत्रपाल चंद्रहास ठाकुर, सहायक परिक्षेत्र अधिकारी टीकम सिंह ठाकुर, गजकुमार ठाकुर, वन प्रबंधन समिति अमरुवा एवं रनझुनी के अध्यक्ष एवं सदस्यगण, अमरुवा सरपंच, वन परिक्षेत्र देवपुर के अधिकारी-कर्मचारी एवं सुरक्षाकर्मी सहित पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

kgnews

Recent Posts

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने विद्युत एवं यांत्रिकी कार्यों की समीक्षा की

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने विद्युत एवं यांत्रिकी कार्यों की समीक्षा की

रायपुर  लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने आज अधिकारियों की बैठक लेकर…

10 minutes ago
मुख्यमंत्री की विशेष पहल पर प्रदेश में पर्याप्त रासायनिक खाद उपलब्ध

मुख्यमंत्री की विशेष पहल पर प्रदेश में पर्याप्त रासायनिक खाद उपलब्ध

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों को समय पर कृषि…

15 minutes ago
नरोत्तम मिश्रा की वापसी के संकेत? दतिया उपचुनाव के बाद बदल सकते हैं प्रदेश के राजनीतिक समीकरण

नरोत्तम मिश्रा की वापसी के संकेत? दतिया उपचुनाव के बाद बदल सकते हैं प्रदेश के राजनीतिक समीकरण

भोपाल दतिया विधानसभा उपचुनाव की घोषणा हो चुकी है। आर्थिक अनियमितता के मामले में कांग्रेस…

20 minutes ago
मंदसौर के पशुपतिनाथ मंदिर में महारुद्र यंत्र फिर हुआ काला, जांच की मांग तेज

मंदसौर के पशुपतिनाथ मंदिर में महारुद्र यंत्र फिर हुआ काला, जांच की मांग तेज

मंदसौर भगवान श्री पशुपतिनाथ मंदिर गर्भगृह में लगा चांदी का महारुद्र यंत्र बार-बार काला हो…

25 minutes ago
देवभूमि और छत्तीसगढ़ के बीच बढ़ा वैचारिक सेतु:मुख्यमंत्री धामी से मिले छत्तीसगढ़ के मीडिया प्रतिनिधि

देवभूमि और छत्तीसगढ़ के बीच बढ़ा वैचारिक सेतु:मुख्यमंत्री धामी से मिले छत्तीसगढ़ के मीडिया प्रतिनिधि

​रायपुर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री निवास (देहरादून) में आज छत्तीसगढ़ के मीडिया प्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों…

31 minutes ago
निर्माण कार्यों का हर 15 दिनों में करें निरीक्षण, नागरिक सुविधाओं के काम में न हो लापरवाही : शंगीता आर.

निर्माण कार्यों का हर 15 दिनों में करें निरीक्षण, नागरिक सुविधाओं के काम में न हो लापरवाही : शंगीता आर.

रायपुर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव  शंगीता आर. ने आज वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों…

35 minutes ago