छत्तीसगढ़

CG : आर्यिका माँ तपोमति माताजी का ससंघ चंद्रप्रभ दिगंबर जैन मंदिर में मंगल प्रवेश…

रायपुर । धर्मनगरी रायपुर में शनिवार को दिगंबर जैन मुनियों और माता जी के समागम से वातावरण भक्तिमय हो गया। संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर महाराज की परंपरा के अनुगामी संतों का दुर्लभ मंगल मिलन संपन्न हुआ। आर्यिका माँ 105 तपोमति माताजी ससंघ ने फाफाडीह दिगंबर जैन मंदिर से दोपहर 2 बजे विहार कर चंद्रप्रभ दिगंबर जैन मंदिर, शंकर नगर में मंगल प्रवेश किया। माताजी के इस विहार मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा भक्तिभाव से पाद प्रक्षालन का सौभाग्य प्राप्त किया गया।

शंकर नगर स्थित चंद्रप्रभ दिगंबर जैन मंदिर में पूर्व से ही विराजमान मुनि आगम सागर महाराज के ससंघ से आर्यिका माँ का मंगल मिलन हुआ। इस पावन अवसर पर माताजी के संघ ने मुनिश्री के दर्शन कर उनका मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस विशेष अवसर पर चंद्रप्रभ दिगंबर जैन मंदिर शंकर नगर के अध्यक्ष सनत जैन (चूड़ी वाला परिवार) एवं दिगंबर जैन बड़ा मंदिर के अध्यक्ष संजय नायक जैन ने हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि संतों का यह मंगल मिलन रायपुर के लिए अत्यंत सौभाग्य का क्षण है। उन्होंने बताया कि इस पावन अवसर के साक्षी बनने के लिए सकल दिगंबर जैन समाज में भारी उत्साह देखा गया।

जैसे ही आर्यिका माँ ससंघ शंकर नगर पहुँचीं, सकल दिगंबर जैन समाज ने बैंड-बाजे और जयकारों के साथ भव्य स्वागत किया। इस पावन मिलन के साक्षी बनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। संपूर्ण क्षेत्र ‘आचार्य विद्यासागर महाराज की जय’ और संतों के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। इस अवसर पर समस्त समाज में हर्ष और उत्साह का अभूतपूर्व वातावरण रहा।

kgnews

Recent Posts

CG : कोकान पहाड़ी पर फोटोशूट बना हादसे का कारण, पैर फिसलने से नीचे गिरा युवक

CG : कोकान पहाड़ी पर फोटोशूट बना हादसे का कारण, पैर फिसलने से नीचे गिरा युवक

बालोद। बालोद जिले के कोकान पहाड़ी में फोटोशूट के दौरान एक युवक के साथ बड़ा…

48 seconds ago
CG : शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

CG : शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

रायगढ़। रायगढ़ शहर में सार्वजनिक स्थान पर गुंडागर्दी करने वाले तीन बदमाशों के खिलाफ पुलिस…

7 minutes ago
CG : गोह के शिकार और तस्करी का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

CG : गोह के शिकार और तस्करी का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा । जिले में वन विभाग ने वन्यजीवों के अवैध शिकार और तस्करी के खिलाफ…

18 minutes ago
CG : सीएम साय को गुरुपूर्णिमा महोत्सव का आमंत्रण, आचार्य का शाल-श्रीफल से सम्मान

CG : सीएम साय को गुरुपूर्णिमा महोत्सव का आमंत्रण, आचार्य का शाल-श्रीफल से सम्मान

रायपुर । आगामी 29 जुलाई को गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर अघोर पीठ, समवर्ती समूह…

23 minutes ago
CG : जशपुर के चार वन परिक्षेत्रों में 32 हाथियों का विचरण, वन विभाग अलर्ट

CG : जशपुर के चार वन परिक्षेत्रों में 32 हाथियों का विचरण, वन विभाग अलर्ट

ग्रामीणों से जंगल में अकेले न जाने और हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की…

33 minutes ago
हांगकांग में शपथ के बाद भोपाल लौटे डिस्ट्रिक्ट गवर्नर महेश मालवीय

हांगकांग में शपथ के बाद भोपाल लौटे डिस्ट्रिक्ट गवर्नर महेश मालवीय

  भोपाल लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 G-2 के नवनियुक्त डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ लॉयन महेश मालवीय…

34 minutes ago