दुर्ग। भिलाई में गैस सिलेंडर की भारी कमी को देखते हुए बाजारों में इंडक्शन की भी कमी हो गई है। दुकानदारों का कहना है कि कल स्टॉक आया था वह भी खत्म हो गया है। कम स्टॉक बचे हैं लगातार ग्राहक आ रहे हैं, वहीं बाजार में अभी नया चूल्हा आया है। इसे लकड़ी और कोयला डाल कर जलाया जा सकता है। अंदर में फैन लगा हुआ है जो बिजली से चलता है। रायपुर के लाखे नगर स्थित गोंडवाना गैस एजेंसी के बाहर कतार तो लगी नहीं दिखी लेकिन अंदर ग्राहकों की भीड़ जरूर थी।
लोगों के मुताबिक उन्हें 25 दिन का वेटिंग टाइम मिल रहा है। लेकिन एजेंसी तरफ से अभी क्लियर नहीं किया गया है कि उन्हें होम डिलीवरी मिलेगा या उन्हें सिलेंडर लेने एजेंसी आना पड़ेगा।एक ग्राहक ने बताया कि सिलेंडर बुक किया है लेकिन 25 दिन बाद डिलीवरी देने की बात कही जा रही है।
अंबिकापुर के एचपी गैस एजेंसी में उपभोक्ताओं की लाइन लगी हुई है। गैस नहीं पहुंचने और बुकिंग नहीं होने से लोग काफी परेशान नजर आए। गैस एजेंसी पहुंचे देवकालिया के मुताबिक 1 मार्च से बुकिंग के बाद भी अब तक उन्हें डिलीवरी नहीं मिली है। यहां स्थित अनन्या होटल के संचालक कमलेश मिश्रा ने कहा कि पिछले शनिवार से गैस नहीं मिल पा रही है।
भोपाल मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग में मनचाहे स्थान पर तबादले का इंतजार कर…
अब सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक मिलेंगी सेवाएं, अवकाश दिवस पर भी…
रायपुर । छत्तीसगढ़ में पांचवीं और आठवीं की केंद्रीकृत परीक्षा देने वाले करीब सात लाख…
- राज्य स्तरीय वन प्रबंधन समितियों के सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल…
मोहला , मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में 17 जून से 26 जून 2026 तक आयोजित…
किसान हितैषी नीतियों ने दिलाई छत्तीसगढ़ को नई पहचान: छत्तीसगढ़ के कृषि विकास मॉडल का…