रायपुर। इलेक्ट्रानिक दुकान की आड़ में घरेलू और कर्मशियल गैस सिलेंडर की अवैध रिफलिंग करने वाले दुकानदार अनिल चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 23700 रूपए के छोटे-बड़े गैस सिलेंडर और अन्य सामान जब्त किया है। पुलिस के मुताबिक रविवार को मुखबीर से सूचना मिली कि सांकरा लक्षमीनगर धरसीवा में आरोपी इलेक्ट्रानिक दुकान में अवैध रूप से गैस सिलेंडर की रिफिलिंग कर रहा है। और उसे ब्लैक में बेंच रहा है। इस पर धरसीवां पुलिस ने मुखबीर के बताए दुकान पर जाकर पूछताछ किया।
जिसमें आरोपी ने अपना नाम अनिल चौधरी पलामु झारखंड निवासी होना बताया। वर्तमान में ग्राम सांकरा में इलेक्ट्रानिक दुकान का संचालन करता है। दुकान की जांच करने पर पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कॉमर्शियल भरा और खाली गैस सिलेंडर , 5 किलो ग्राम 10, भारत गैस कंपनी का घरेलू 15.8 कि.ग्रा., इलेक्ट्रॉनिक तराजू , लोहे का बासूरी , रेगुलेटर कुल 23,700 जब्त किया। आरोपी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 3,7 और 288 का अपराध दर्ज कर कार्रवाई की है।
मेड़ पर लगाए थे कुछ पौधे... आज हर साल 2.5 लाख की कमाई रायगढ़ के…
रायपुर : किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्री शर्मा ने…
अंतर्राष्ट्रीय एमएसएमई दिवस वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम एवं गुणवत्ता सत्र संपन्न उद्यमियों को भेल और गेल…
उत्तर बस्तर कांकेर । जिले के नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ’सेवा…
बेमेतरा । कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज उत्खनन पर प्रभावी नियंत्रण…
अम्बिकापुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशन, सुशासन तिहार अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर जन समस्या…