जगदलपुर में अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार दो कॉलेज स्टूडेंट्स को टक्कर मार दी है। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। जिसे बेहतर इलाज के लिए राजधानी रेफर किया गया है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कर उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल का रहने वाला रुद्राक्ष कुमार साहू (21) जगदलपुर में अपनी बुआ के घर रहता था। जगदलपुर के क्राइस्ट कॉलेज में सेकंड ईयर का छात्र था। सोमवार को अपने एक अन्य दोस्त आदित्य के साथ स्कूटी के माध्यम से पल्ली रोड से कहीं जा रहा था। इसी बीच एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी सवार दोनों छात्र दूर झाड़ियों में फेंका गए।
सुबह इलाके के लोगों ने दोनों को देखा। जिसमें एक रुद्राक्ष की मौत हो चुकी थी, दूसरा आदित्य घायल अवस्था में था। लोगों ने फौरान इस बात की खबर पुलिस को की। मौके पर पहुंचे जवानों ने शव समेत घायल को मेडिकल कॉलेज पहुंचा। जहां घायल का प्राथमिक उपचार करने के वाद बेहतर इलाज के लिए उसे राजधानी रायपुर रेफर किया गया है। वहीं मृतक रुद्राक्ष के शव का पोस्टमार्टम किया गया।
राजनांदगांव | कंचनबाग में पानी टंकी के पास पिछले चार माह से एक गड्ढा खोद…
राजनांदगांव| रानीसागर तालाब के किनारे कई स्थानों से सुरक्षा रेलिंग चोरी हो जाने से दुर्घटना…
रायपुर। राजधानी के वीर सावरकर नगर स्थित टेंगना तालाब के पास पानी भरने को लेकर…
दुर्ग। कुछ दिनों पूर्व हुए दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प के बाद एक युवक…
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस मुख्यालय,…
रायगढ़। जिले में पति ने पत्नी के बैंक खाते से 28 लाख रुपए से अधिक…