छत्तीसगढ़

CG : ईडी की टीम पहुंची कांग्रेस मुख्यालय, महामंत्री गैंदु से की पूछताछ…

रायपुर । कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन रायपुर में ईडी की टीम पहुंची। बताया जा रहा है कि ईडी अफसरों ने कांग्रेस प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैंदु से शराब घोटाले के संबंध में पूछताछ की। मालूम हो कि इससे पहले इसी मामले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को गिरफ्तार किया जा चुका है।

बताया जा रहा है कि ईडी की टीम में चार अफसर और दर्जनों सुरक्षा बल के अधिकारी शामिल थे। ईडी ने कांग्रेस महामंत्री से पूछताछ के बाद जरूरी दस्तावेजों की एक फाइल भी अपने साथ ले गई है।

साल भर से छत्तीसगढ़ में छापे ही पड़ रहे हैं: चरण दास महंत
ईडी की कार्रवाई पर विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत और राजेश मूणत का बयान भी सामने आया है। महंत ने कहा कि साल भर से छत्तीसगढ़ में छापा ही छापा पड़ रहा है। ईडी छापे मार रही और जेल में डाल रही है। जानबूझकर हमारे लोगों को परेशान और प्रताड़ित किया जा रहा है।

कानून अपना काम कर रहा : राजेश मूणत
वहीं, इस कार्रवाई पर पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कहा कि कानून अपना काम कर रहा है, ईडी को कोई जानकारी मिली होगी। सोर्स के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। पूर्व सरकार ने जिस तरीके से काम किये हैं, योजनाबद्ध तरीके से छत्तीसगढ़ को लूटने का काम पूर्व की सरकार ने किया है। ईडी ने तथ्य के आधार पर रेड मारी होगी। जांच के बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

kgnews

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार: मुख्यमंत्री साय

छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार: मुख्यमंत्री साय

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव…

18 minutes ago
“मध्यप्रदेश समान नागरिक संहिता, 2026” के विधेयक का अनुमोदन

“मध्यप्रदेश समान नागरिक संहिता, 2026” के विधेयक का अनुमोदन

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में गौंड वंश के वैभवशाली दुर्ग जगदीशपुर के…

33 minutes ago
मानसून में खतरे की जद में इंदौर, खतरनाक मकानों पर कार्रवाई अब भी अधूरी

मानसून में खतरे की जद में इंदौर, खतरनाक मकानों पर कार्रवाई अब भी अधूरी

 इंदौर  हर बार की तरह इस बार भी नगर निगम ने सर्वे का पूरा प्रहसन…

53 minutes ago
MP में 3 IPS अफसरों के तबादले, टीकमगढ़ और श्योपुर को मिले नए SP

MP में 3 IPS अफसरों के तबादले, टीकमगढ़ और श्योपुर को मिले नए SP

टीकमगढ़. मध्यप्रदेश में भारतीय पुलिस सेवा के तीन अफसरों का ट्रांसफर किया गया है। राज्य…

1 hour ago
कोरबा में 206 साल के पेड़ों की लकड़ी बरामद, आरोपी गिरफ्तार, आरा मिल सील

कोरबा में 206 साल के पेड़ों की लकड़ी बरामद, आरोपी गिरफ्तार, आरा मिल सील

कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में वन विभाग ने करीब 8 से 10 लाख रुपये…

1 hour ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव, मंत्रीगण सहित ई-बस से पहुंचे जगदीशपुर

मुख्यमंत्री डॉ. यादव, मंत्रीगण सहित ई-बस से पहुंचे जगदीशपुर

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज मंत्री परिषद की बैठक के लिए ई-बस से जगदीशपुर…

1 hour ago