CG : ई-रिक्शा चालक खुलेआम बेच रहे नशे का सामान…

सभी ई-रिक्शा चालकों का पुलिस वेरिफिकेशन हो आवश्यक

सभी चालकों का आधार कार्ड और वोटर आईडी की भी हो जाँच

कोटा रेलवे क्रासिंग, स्टेडियम और सरस्वती नगर थाने के पीछे इनका अड्डा बना

रायपुर। राजधानी में पहले ऑटो चालकों द्वारा मनमानी , लूट, नशे का सामान बेचने और लूटपाट की ख़बरें तो आती ही थी लेकिन अब राजधानी में में ई-रिक्शा चालकों द्वारा आतंक की खबरें रोजाना सामने आ रही हैं, जिसमें यात्रियों के साथ लूटपाट, गांजा, अफीम, चरस और अन्य नशे के सामान बेचे जाने की जानकारी है। पुरे शास्त्री चौक में ऑटो बैन करने के बाद अब ये ऑटो वाले कलेक्ट्रेट के सामने जमावड़ा रहता है , इसके साथ ही अभी ईरिक्शा वालों ने कोटा स्टेडियम और कोटा रेलवे क्रासिंग तथा सरस्वती नगर थाने के पीछे अपना अड्डा बनाया हुआ है जहाँ पर से नशे का सामान बेचा जा रहा है.शराब भट्टी बंद होने के बाद इन ईरिक्शा वालो का खेल शुरू होता है जो सुबह 5 बजे तक बेखौफ चलते रहता है।

पुलिस को चाहिए कि ऐसे सभी ईरिक्शा चालकों का वेरिफिकेशन करें उनका आधार कार्ड और अन्य दस्तवेज को जाँच करें। इससे अपराधी किस्म के ईरिक्शा चालक धरे जायेंगे। इन ईरिक्शा चालकों पर अभी से सख्ती करना ही होगा नहीं तो आगे जाकर ये बहुत बही परेशानी का सबब बनेंगे। नशे के हालत में ईरिक्शा का भी परिचालन करने से सडक़ दुर्घटनायें भी ये करते रहते हैं। पिछले कुछ महीनो ने इन ईरिक्शा चालकों द्वारा यात्रियों को लूटने की घटना और लापरवाही से ईरिक्शा चलने के कारण यात्रियों की मौत भी हो चुकी है।

लूटपाट भी करते हैं : ईरिक्शा चालकों द्वारा यात्रियों के सामान मोबाईल और नकदी लूटने की भी खबर यदाकदा मिलते रहती है साथ ही अब नशे के सम्मान बेचने की तो शिकायत है ही अब ये ईरिक्शा चालक लूटपाट में भी शामिल हो गए है जो आम जनता के लिए तो चिंता की बात है ही पुलिस के लिए भी चुनौती बने हुए हैं।

सडक़ दुर्घटना में भी पीछे नहीं : ईरिक्शा चालकों द्वारा बेतरतीब से से वाहन चलाकर दुर्घटना भी कर रहे हैं पिछले कई माह में इसकी तादात भी बढ़ी है। ईरिक्शा चालक रेड सिग्नल को नजऱ अंदाज़ करके चलाते जिससे कई यात्रियों की मौत भी हो चुकी है। इसका जीताजागता उदाहरण सीएम और मंत्री बंगले सहित उच्च अधिकारियों के निवास के नजदीक भगत सिंह चौक के पास एक ई-रिक्शा चालक ने रेड सिग्नल को नजरअंदाज करते हुए गलत दिशा में गाड़ी ले जाकर कार वाले से भिड़ गया, इस दुर्घटना में एक महिला घायल हो गई थी और बाद में उसकी मौत हो गई।

ई-रिक्शा खतरनाक स्टंट भी करते हैं जो इंस्टाग्राम, फेसबुक और वाट्सअप में देखा जा सकता है। जिससे आम नागरिको के जानमाल की नुकसान करते हैं। अक्सर ऐसी घटनायें राजधानी में कुछ ज्यादा ही दिखती है जो ई-रिक्शा चालकों द्वारा की जा रही अनैतिक गतिविधियों और लापरवाही को दर्शाती हैं, जिससे यात्रियों और आम जनता की सुरक्षा को खतरा है।

kgnews

Recent Posts

नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध: राज्यमंत्री गौर

नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध: राज्यमंत्री गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  कृष्णा गौर ने कहा है कि…

15 minutes ago
उत्साह व उमंग के साथ आज से शुरू हुआ सिंधी मेला द्वारा आयोजित कुकिंग कंप्टीशन

उत्साह व उमंग के साथ आज से शुरू हुआ सिंधी मेला द्वारा आयोजित कुकिंग कंप्टीशन

भोपाल  सिंधी मेला समिति द्वारा सिंधी व्यंजन की परंपरा को बरकरार रखने के उद्देश्य से…

15 minutes ago
युवाओं के सपनों को पूरा करने हर संभव मदद करेगी सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

युवाओं के सपनों को पूरा करने हर संभव मदद करेगी सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  माय यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश सरकार…

20 minutes ago
भोरमदेव में इको-टूरिज्म को मिली नई पहचान, उप मुख्यमंत्री ने वन महोत्सव और 6 किमी लंबे इको ट्रेल का किया शुभारंभ

भोरमदेव में इको-टूरिज्म को मिली नई पहचान, उप मुख्यमंत्री ने वन महोत्सव और 6 किमी लंबे इको ट्रेल का किया शुभारंभ

रायपुर कबीरधाम जिले के भोरमदेव अभ्यारण्य में प्रकृति संरक्षण और इको-टूरिज्म को नई पहचान देते…

1 hour ago
लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त कल जारी, ₹1500 के साथ CM मोहन यादव दे सकते हैं नई सौगात

लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त कल जारी, ₹1500 के साथ CM मोहन यादव दे सकते हैं नई सौगात

भिंड मध्य प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव 12 जुलाई रविवार को भिंड के दौरे…

1 hour ago