छत्तीसगढ़

CG : एसईसीएल ने की 302 माइनिंग सरदारों की भर्ती

बिलासपुर , एसईसीएल ने माइनिंग सरदार भर्ती परीक्षा में सफल रहे 302 उम्मीदवारों को नियुक्ति आदेश (पोस्टिंग ऑर्डर) जारी कर दिए हैं।  19 मार्च  को एसईसीएल मुख्यालय से यह आदेश जारी किए गए हैं और संबंधित उम्मीदवारों को भेजे गए हैं। कोयला खान विनियम 2017 के तहत माइनिंग सरदार एक वैधानिक पद है, जो खदानों के सुरक्षित और प्रभावी संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। माइनिंग सरदार की जिम्मेदारी होती है कि वह खान अधिनियम, विनियमों और आदेशों के पालन को सुनिश्चित करे और किसी भी उल्लंघन की जानकारी शीघ्र ही अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दे।

एसईसीएल ने माइनिंग सरदार के 350 पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की थी, जिसके लिए 8000 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब 302 सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जा रही है। एसईसीएल क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

यह भर्ती प्रक्रिया न केवल क्षेत्रीय युवाओं को रोजगार सुनिश्चित करने में सहायक होगी, बल्कि खनन उद्योग की सुरक्षा और संचालन को भी मजबूती प्रदान करेगी। इस अवसर पर एसईसीएल सीएमडी जेपी द्विवेदी एवं निदेशक (कार्मिक) बिरंची दास द्वारा सफल अभ्यर्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

kgnews

Recent Posts

CG के शिक्षकों को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, क्रमोन्नति वेतनमान पर रिट याचिकाएं खारिज

CG के शिक्षकों को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, क्रमोन्नति वेतनमान पर रिट याचिकाएं खारिज

बिलासपुर. क्रमोन्नति वेतनमान मामले में धमतरी जिले के 14 शिक्षकों को हाईकोर्ट से राहत नहीं…

52 minutes ago
दुर्ग में 4 साल की देरी से तैयार हुई यूनिवर्सिटी बिल्डिंग, अब लोकार्पण का इंतजार

दुर्ग में 4 साल की देरी से तैयार हुई यूनिवर्सिटी बिल्डिंग, अब लोकार्पण का इंतजार

दुर्ग. तय तिथि से 4 साल विलंब से बने यूनिवर्सिटी भवन के लोकार्पण के लिए…

2 hours ago
दतिया में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रशासन सक्रिय

दतिया में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रशासन सक्रिय

दतिया विधानसभा उप निर्वाचन-2026 दतिया में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रशासन सक्रिय रैली,…

2 hours ago
महादेव बेटिंग ऐप मामले में ED का बड़ा एक्शन, एबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग दिल्ली से गिरफ्तार

महादेव बेटिंग ऐप मामले में ED का बड़ा एक्शन, एबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग दिल्ली से गिरफ्तार

रायपुर  महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप और स्काई एक्सचेंज से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन…

2 hours ago
उप निर्वाचन का कार्य निष्पक्षता व गंभीरता के साथ करें : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झा

उप निर्वाचन का कार्य निष्पक्षता व गंभीरता के साथ करें : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झा

विधानसभा उप निर्वाचन दतिया उप निर्वाचन का कार्य निष्पक्षता व गंभीरता के साथ करें :…

3 hours ago