गरियाबंद। ऑटोमैटिक हथियार के साथ 3 बड़े नक्सली सरेंडर करेंगे। पुलिस ने बताया कि आज सुबह 11 बजे पुलिस लाइन गरियाबंद में वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में 3 बड़े नक्सली कैडर द्वारा ऑटोमैटिक हथियार सहित आत्मसमर्पण किया जाना है।
बस्तर की इंद्रावती नदी के पार बसे गांव के ग्रामीणों का कहना है कि, नक्सलवाद से घुटन होती है। लेकिन, अब जब नक्सलवाद खत्म हो रहा है, तो आजादी महसूस कर रहे हैं। ये उस इलाके के वे ग्रामीण हैं जो पहले पुलिस फोर्स को देखकर भाग जाया करते थे। लेकिन अब खुद बिना डरे बेझिझक होकर फोर्स के कैंप पहुंच रहे हैं। सामान ले रहे हैं। इलाज करवा रहे हैं। दरअसल, छिंदनार में CRPF 195 बटालियन का कैंप है। इंद्रावती नदी पर बने छिंदनार-पाहुरनार पुल की सुरक्षा समेत इलाके में नक्सलवाद खत्म करने यहां कैंप स्थापित किया गया है। CRPF के जवान नक्सल प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों का विश्वास जीत रहे हैं। CRPF के जवानों ने सिविक एक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया। जब इसकी जानकारी नदी पार के करीब 9 गांव के ग्रामीणों को मिली तो वे खुद कैंप पहुंच गए।
रायपुर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री निवास (देहरादून) में आज छत्तीसगढ़ के मीडिया प्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों…
रायपुर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव शंगीता आर. ने आज वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों…
भोपाल सूक्ष्म,लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य कुमार काश्यप ने वाणिज्य भवन, नई दिल्ली में…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में खरीफ सीजन-2026 के दौरान…
ग्वालियर सिंधिया राजघराने की करीब 40 हजार करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति को लेकर…
रायपुर राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने आज बलौदाबाजार- भाटापारा जिला के बलौदाबाजार विकासखंड के…