छत्तीसगढ़

CG : ओव्हरलोड 10 वाहनों पर RTO की कार्रवाई, भारी भरकम जुर्माना लगाया

कोरबा। संयंत्रों की राख लेकर ओवहरलोड चल रहे भारी वाहनों के विरूद्ध आरटीओ RTO ने अभियान छेड़ दिया है। दो दिन में कार्रवाई करते हुए 10 ओवहरलोड वाहनों से चार लाख छह हजार 500 रूपये जुर्माना वसूला गया। सड़क पर दौड़ इन भारी वाहनों की वजह से जहां आमजन परेशान हैं, वहीं सड़क की स्थिति भी खराब हो रही है। इन पर लगाम कसने की कवायद तेज हो गई है। इसी कड़ी में जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटना एवं प्रदूषण की रोकथाम के लिए आरटीओ इंस्पेक्टर सीके साहू की अगुवाई में उडनदस्ता टीम द्वारा विशेष अभियान चलाकर नियमों को ताक पर रखकर चलने वाले ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई करने के साथ जब्त किया। इस दौरान मौके पर वाहन चालकों को तिरपाल ढक कर चलने, ओवरलोड न करने, शराब पी कर वाहन न चलाने एवं परिवहन नियमों का कड़ाई से पालन करने की भी समझाइश दी गई। इसके साथ ही बिना फिटनेस, बिना बीमा, बिना परमिट, बिना तिरपाल ढके वाहनों, दुकान- ढाबे व सड़क किनारे- नो पार्किंग एरिया में बेतरतीब खड़े वाहनों, शराब सेवन कर चलने वाले वाहन चालकों, ओवरलोड वाहनों पर परिवहन विभाग की कार्रवाई जारी करने कहा है।

kgnews

Recent Posts

किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्रीशर्मा ने लगाई जनचौपाल

किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्रीशर्मा ने लगाई जनचौपाल

रायपुर कभी नक्सल संगठन का मजबूत गढ़ और बस्तर में नक्सलियों की मांद कहे जाने…

27 minutes ago
65वीं राष्ट्रीय अंतर्राज्यीय सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में समरदीप सिंह ने जीता रजत पदक

65वीं राष्ट्रीय अंतर्राज्यीय सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में समरदीप सिंह ने जीता रजत पदक

भोपाल मध्यप्रदेश राज्य एथलेटिक्स अकादमी के प्रतिभावान खिलाड़ी समरदीप सिंह ने ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर…

32 minutes ago
अंतर्राष्ट्रीय एमएसएमई दिवस पर हुए विशेष सत्र

अंतर्राष्ट्रीय एमएसएमई दिवस पर हुए विशेष सत्र

भोपाल अंतराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस पर समृद्ध एमएसएमई विकसित मध्यप्रदेश थीम पर रवींद्र भवन में शनिवार…

47 minutes ago
मेड़ पर लगाए थे कुछ पौधे… आज हर साल 2.5 लाख की कमाई

मेड़ पर लगाए थे कुछ पौधे… आज हर साल 2.5 लाख की कमाई

रायपुर  कभी खेत की मेड़ पर शौक से लगाए गए कुछ अनानास के पौधों ने…

52 minutes ago
पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में नव आरक्षकों को नशामुक्त समाज निर्माण का दिया गया संदेश

पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में नव आरक्षकों को नशामुक्त समाज निर्माण का दिया गया संदेश

भोपाल  "नशे से दूरी ही सबसे बड़ी सुरक्षा है।" इसी संदेश के साथ विश्व मादक…

57 minutes ago
राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 9.32 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन; जल्द बनेगा सामुदायिक भवन

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 9.32 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन; जल्द बनेगा सामुदायिक भवन

भोपाल  पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) …

1 hour ago