छत्तीसगढ़

CG : कबाड़ में किताब का मामला: जांच हुई शुरू, अधिकारी पहुंची मौके पर

रायपुर। कबाड़ में पुस्तक बेचने के मामले की जांच शुरू हो गई है। जांच अधिकारी आईएएस रेणु गोनेल पिल्ले को बनाया गया, जो आज मौके पर पहुंची हैं। सामान्य प्रशासन विभाग के आदेशानुसार जांच शुरू की गई।

कबाड़ में पुस्तक बेचने मामले में सात बिंदुओं में जांच की जाएगी। 15 दिन के भीतर जांच कर रिपोर्ट पेश करने को कहा गया है।

इन बिंदुओं के आधार पर होगी जांच

क्या यह सही है कि राजधानी के समीप सिलयारी स्थित रियल बोर्ड पेपर मिल में वर्ष 2024-25 सत्र की पुस्तकें पाई गई। यदि हां, तो किताबें पेपर मिल में किन-किन कक्षाओं और विषयों की पुस्तकें, कितनी संख्या में, किस माध्यम से, कब और कैसे पहुंची।

क्या अन्य शैक्षणिक वर्षों की किताबें भी उक्त पेपर में पाई गई है। पेपर मिल के अलावा क्या अन्य किसी पेपर मिल इत्यादि में भी निगम की पुस्तकें पाई गई है। क्या पूर्व वर्षों में भी इसी प्रकार की घटना हुई है।

यदि अनियमितता हुई है तो उक्त घटना के लिए कौन-कौन अधिकारी, कर्मचारी जिम्मेदार है। यदि लापरवाही, अनियमितता हुई है तो इसकी पुनरावृत्ति रोकने के लिए क्या-क्या कदम उठाया जाना आवश्यक है।

बता दें कि राजधानी के सिलयारी स्थित रियल बोर्ड पेपर मिल के गोदाम में बीते रविवार पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने सरकारी स्कूली किताबों का जखीरा बरामद किया था। इन्हें छात्रों को बांटने की बजाए रद्दी में बेच दिया गया था। इस मामले में भ्रष्टाचार की आशंका जताए जाने के बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने जांच दल का गठन किया था। जांच के बाद पाठ्यपुस्तक प्रभारी समेत 3 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है।

निलंबित किए गए कर्मचारियों में पाठ्यपुस्तक प्रभारी प्रमोद अमर बेल एक्का सहा. ग्रेड-2, सहयोगी अजीत गुप्ता भृत्य और जितेन्द्र साहू भृत्य कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी सूरजपुर शामिल हैं। यह कार्रवाई अनुविभागीय अधिकारी सूरजपुर की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है, जिसमें चोरी की पुष्टि हुई है और शिकायत सही पाई गई है। रिपोर्ट आने के बाद पुलिस थाने में इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की योजना बनाई गई है। सूरजपुर जिला शिक्षा अधिकारी ने लोक शिक्षण संचालक को इस मामले का प्रतिवेदन भी भेजा है।

kgnews

Recent Posts

CG : आज से घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपये महंगा …

CG : आज से घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपये महंगा …

रायपुर/दिल्ली। घरेलू रसोई गैस (LPG) फिर महंगी हो गई है. LPG की कीमत में प्रति…

33 seconds ago
CG : पुलिसकर्मी को चोर समझकर ग्रामीणों ने पीटा, अपराधी पकड़ने के दौरान उड़ी अफवाह …

CG : पुलिसकर्मी को चोर समझकर ग्रामीणों ने पीटा, अपराधी पकड़ने के दौरान उड़ी अफवाह …

रायपुर। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में वांछित आरोपियों की तलाश में पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस…

9 minutes ago
CG : पीलिया से नहीं हुई मैनपाट के ग्रामीणों की मौत : स्वास्थ्य विभाग …

CG : पीलिया से नहीं हुई मैनपाट के ग्रामीणों की मौत : स्वास्थ्य विभाग …

मैनपाट। विकासखंड मैनपाट में पीलिया से पांच लोगों की मृत्यु होने संबंधी जानकारी आने के…

13 minutes ago
CG : मंत्री टंकराम वर्मा आज से बस्तर और नारायणपुर दौरे पर …

CG : मंत्री टंकराम वर्मा आज से बस्तर और नारायणपुर दौरे पर …

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास, उच्च शिक्षा विभाग के मंत्री टंक…

16 minutes ago
CG : अंबिकापुर के सकालो पिग फार्म में देश का पहला अफ्रीकन स्वाइन फीवर वैक्सीन ट्रायल जारी …

CG : अंबिकापुर के सकालो पिग फार्म में देश का पहला अफ्रीकन स्वाइन फीवर वैक्सीन ट्रायल जारी …

अंबिकापुर। शासकीय सुकर फार्म, सकालो (अंबिकापुर) में अफ्रीकन स्वाइन फीवर (ASF) वैक्सीन का ट्रायल मार्च…

25 minutes ago
CG : 10 जून से रायपुर-डोंगरगढ़ ट्रेन रद्द …

CG : 10 जून से रायपुर-डोंगरगढ़ ट्रेन रद्द …

रायपुर। नागपुर मंडल के अंतर्गत रसमड़ा स्टेशन पर मालगोदाम लाइन -06 के कमीशनिंग कार्य के…

29 minutes ago