छत्तीसगढ़

CG : कलश यात्रा से गायब युवती की मिली लाश,

सूरजपुर । जिले में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा घटना बिश्रामपुर थाना क्षेत्र के रामनगर का है, जहां प्रेमी ने शादी का दबाव बना रही प्रेमिका की पिटाई करने के बाद कुएं में धकेलकर मौत के घाट उतार दिया. इस वारदात को अंजाम देने में युवक के भाई और पिता का भी सहयोग रहा.सूरजपुर एडिशनल एसपी संतोष महतो ने बताया कि थाना बिश्रामपुर में लखन सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी लड़की पूजा सिंह एक दिन पहले गांव में निकली कलश यात्रा में शामिल हुई थी. इस बीच गांव के महेंद्र सिंह ने अपने घर में बुलाया और भाई और पिता के साथ पिटाई की.

इसके बाद भी मन नहीं भरा तो लड़की को पीटते हुए तीनों उस उसके घर ले गए, जहां लड़ाई-झगड़ा करते हुए घर के बगल में स्थित कुएं में धकेलकर भाग निकले. घटना के दौरान लड़की के घर में कोई पुरुष नहीं था, वहीं रात में अंधेरा होने की वजह को कोई लड़की को नहीं बचा पाया. घटना के बाद पहुंचे पिता ने अगले दिन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई.

पुलिस की पड़ताल में पाया गया कि पूजा सिंह का महेंद्र सिंह से प्रेम प्रसंग था. महेंद्र सिंह पर पूजा शादी के लिए दबाव बना रही थी, लेकिन महेंद्र सिंह शादी नहीं करना चाह रहा था. ऐसे में कलश यात्रा के दौरान पूजा को घर में बुलाकर महेंद्र ने अपने पिता और भाई के साथ पिटाई करने के बाद लड़की के घर के बगल के कुएं में धकेल कर उसे मौत के घाट उतार दिया. मामले में पुलिस ने आरोपी प्रेमी महेंद्र सिंह के साथ उसके भाई सत्येंद्र सिंह और उसके पिता सूबे सिंह को गिरफ्तार कर आगे की जांच कर रही है.

kgnews

Recent Posts

CG : चाकूबाजों पर सख्त प्रहार, भखारा इलाके से दो आरोपी गिरफ्तार …

CG : चाकूबाजों पर सख्त प्रहार, भखारा इलाके से दो आरोपी गिरफ्तार …

धमतरी। पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा…

1 minute ago
राजनांदगांव : सभी स्वास्थ्य केंद्रों में बनाएं ओआरएस कॉर्नर…

राजनांदगांव : सभी स्वास्थ्य केंद्रों में बनाएं ओआरएस कॉर्नर…

राजनांदगांव , जिले में कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार प्रति बुधवार को समस्त आयुष्मान आरोग्य…

2 minutes ago
CG : BSP के दो अधिकारी लोहा चोरी मामले में गिरफ्तार …

CG : BSP के दो अधिकारी लोहा चोरी मामले में गिरफ्तार …

दुर्ग. भिलाई स्टील प्लांट से संगठित रूप से लौह स्क्रैप चोरी का मामला में गिरफ्तारी…

6 minutes ago
CG : खेत की मेड़ पर बिछा मौत का जाल, करंट वाली फेंसिंग से युवक की दर्दनाक मौत …

CG : खेत की मेड़ पर बिछा मौत का जाल, करंट वाली फेंसिंग से युवक की दर्दनाक मौत …

कवर्धा । जिले के पंडरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मंझोली में खेत के चारों ओर…

10 minutes ago
राजनांदगांव : इंटर कनेक्शन कार्य… आरके नगर टंकी से आज सप्लाई नहीं…

राजनांदगांव : इंटर कनेक्शन कार्य… आरके नगर टंकी से आज सप्लाई नहीं…

राजनांदगांव , निगम अनुपम नगर कमला कालेज के पास इंटर कनेक्शन कार्य करेगा। इस कारण…

11 minutes ago
राजनांदगांव : मुक्तिधाम के उद्यान में हरियाली बिखेरने जुटेंगे रिटायर इंजीनियर्स…

राजनांदगांव : मुक्तिधाम के उद्यान में हरियाली बिखेरने जुटेंगे रिटायर इंजीनियर्स…

राजनांदगांव , मोतीपुर-नया ढाबा मार्ग किनारे स्थित मुक्तिधाम के उद्यान में हरियाली की सुंदरता भरने…

14 minutes ago